Closing Bell: शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.52 लाख करोड़ स्वाहा! आखिर क्या है वजह?
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. Sensex 388.19 अंक यानी 0.49 फीसदी गिरकर 78,154.25 पर बंद हुआ. Nifty 112.10 अंक यानी 0.46 फीसदी टूटकर 24,471.70 पर रहा. FMCG, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा. वहीं IT और Smallcap में खरीदारी देखने को मिली. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर रुपये ने भी बाजार पर दबाव बनाया.

तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच मुनाफावसूली के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 11 अगस्त को काफी नीचे बंद हुआ. बिकवाली के दबाव के चलते सेंसेक्स 388.19 अंक यानी 0.49 फीसदी टूटकर 78154.25 पर बंद हुआ.
वहीं Nifty 50 में 112.10 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट रही और यह 24471.70 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान Nifty ने 24576.85 का ऊपरी लेवल और 24429.25 का निचला लेवल छुआ.
बाजार में गिरावट की मुख्य वजह क्या रही?
Sensex और Nifty 50 में गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली के साथ कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी रही. कच्चे तेल की कीमतें 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. इससे महंगाई बढ़ने की चिंता फिर से बढ़ गई है. महंगाई का दबाव बढ़ने पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी मजबूत होती है, जिसका असर शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ा.
किन सेक्टर पर पड़ा ज्यादा असर?
कच्चे तेल की महंगी कीमतों से उन सेक्टर पर ज्यादा दबाव पड़ा, जिनकी लागत में ऊर्जा का बड़ा हिस्सा होता है. बाजार में जोखिम से बचने का रुख बढ़ने के कारण ऐसे सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली. हालांकि, फार्मा और कुछ चुनिंदा IT शेयरों ने बाजार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया.
कौन रहे आज के टॉप गेनर्स?
आज के कारोबार में Dr Reddy’s निफ्टी-50 का बड़ा गेनर रहा. कंपनी का शेयर 47 रुपये यानी 4.06 फीसदी की तेजी के साथ 1205.80 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा Eternal का शेयर 6.30 रुपये यानी 2.03 फीसदी चढ़कर 316.55 रुपये पर बंद हुआ. TCS का शेयर 16.40 रुपये यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 2,442.10 रुपये पर बंद हुआ.
वहीं Titan का शेयर 28 रुपये यानी 0.55 फीसदी चढ़कर 5,118 रुपये पर बंद हुआ. Infosys का शेयर 4.70 रुपये यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 1,187.70 रुपये पर बंद हुआ.
कौन रहे आज के टॉप लूजर्स?
आज के कारोबार में Tata Consumer निफ्टी-50 के बड़े लूजर्स में रहा. कंपनी का शेयर 30.70 रुपये यानी 2.77 फीसदी टूटकर 1,078 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा Max Healthcare का शेयर 29 रुपये यानी 2.71 फीसदी गिरकर 1,040 रुपये पर बंद हुआ. Nestle India का शेयर 35.40 रुपये यानी 2.32 फीसदी फिसलकर 1,493.20 रुपये पर बंद हुआ.
वहीं UltraTech Cement का शेयर 258 रुपये यानी 2.14 फीसदी गिरकर 11780 रुपये पर बंद हुआ. Apollo Hospitals का शेयर 161.50 रुपये यानी 1.81 फीसदी टूटकर 8,750.50 रुपये पर बंद हुआ.
कैसा रहा बाजार का ब्रॉड मूव?
आज बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला. Nifty Midcap 100 इंडेक्स 11.85 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 63,843.85 पर बंद हुआ. वहीं Nifty Smallcap 100 इंडेक्स 54.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 19,868.40 पर बंद हुआ.
Nifty Next 50 में 116 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट रही और यह 74,650.85 पर बंद हुआ. Nifty Alpha 50 इंडेक्स 103.85 अंक यानी 0.18 फीसदी चढ़कर 56,346.20 पर बंद हुआ.
सेक्टोरल इंडेक्स का क्या रहा हाल?
आज सेक्टोरल इंडेक्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला. IT और Smallcap में खरीदारी रही, जबकि FMCG, ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में दबाव देखने को मिला.
सबसे ज्यादा मजबूती IT सेक्टर में रही. Nifty IT इंडेक्स 191.70 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 31,823.15 पर बंद हुआ.
दूसरी ओर FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. Nifty FMCG इंडेक्स 575.75 अंक यानी 1.17 फीसदी टूटकर 48,787.85 पर बंद हुआ. Nifty Auto इंडेक्स 161.50 अंक यानी 0.55 फीसदी गिरकर 29,458.55 पर बंद हुआ.
Nifty Financial Services इंडेक्स 112.90 अंक यानी 0.43 फीसदी गिरकर 26,432.40 पर बंद हुआ. वहीं Nifty Bank 240.70 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 57,446.25 पर बंद हुआ.
Nifty 100 इंडेक्स 102.90 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरकर 25,625.40 पर बंद हुआ.
निवेशकों को हुआ ₹2.52 लाख करोड़ का नुकसान
10 अगस्त को बाजार का कुल मार्केट कैप 4 9530,513.65 करोड़ रुपये था, जो 11 अगस्त को घटकर 4,92,78,430 करोड़ रुपये रह गया. यानी एक दिन में मार्केट कैप 252083.65 करोड़ रुपये यानी करीब ₹2.52 लाख करोड़ घट गया.
इसे भी पढ़ें- Zydus Lifesciences Q1 Results: 36% घटा प्रॉफिट लेकिन 22% बढ़ी इनकम; नतीजों के बाद 5% चढ़ा शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.