MRF Q1 Results: कमाई बढ़ी फिर भी मुनाफा घटा, कच्चे माल की बढ़ती लागत ने बिगाड़ा खेल

MRF ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 495.35 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के 501.82 करोड़ रुपये से 1.3 फीसदी कम है. हालांकि कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 9.6 फीसदी बढ़कर 8415.5 करोड़ रुपये हो गया. कच्चे माल की लागत 26.6 फीसदी बढ़कर 5854 करोड़ रुपये पहुंच गई. कुल खर्च भी 11.6 फीसदी बढ़ा.

MRF का मुनाफा 1.3 फीसदी घटा. Image Credit: money9live

देश की प्रमुख टायर कंपनी MRF ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 1.3 फीसदी घटा है. कंपनी ने इस दौरान 495.35 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 501.82 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी की इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिली है. कच्चे माल की बढ़ी लागत का असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा है.

MRF का मुनाफा 1.3 फीसदी घटा

MRF का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 495.35 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 501.82 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. इस तरह कंपनी के मुनाफे में 1.3 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनी के नतीजों से पता चलता है कि कमाई बढ़ने के बावजूद लागत का दबाव मुनाफे पर बना हुआ है. कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण रही.

कंपनी की आय में आई तेजी

मुनाफे में गिरावट के बावजूद MRF की ऑपरेशनल इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8415.5 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की आय 7675.64 करोड़ रुपये थी. यानी कंपनी की आय में करीब 9.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इससे पता चलता है कि तिमाही के दौरान कंपनी के कारोबार में मांग और बिक्री का प्रदर्शन बेहतर रहा.

कच्चे माल की लागत बढ़ी

MRF के मुनाफे पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे माल की लागत से आया है. जून तिमाही में कंपनी ने कच्चे माल की खपत पर 5854.23 करोड़ रुपये खर्च किए. पिछले साल इसी तिमाही में यह खर्च 4622.99 करोड़ रुपये था. यानी कच्चे माल की लागत में करीब 26.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इनकम की तुलना में लागत तेजी से बढ़ने के कारण कंपनी के मुनाफे पर दबाव देखने को मिला.

कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ा

कच्चे माल की लागत बढ़ने का असर MRF के कुल खर्च पर भी पड़ा है. जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 7960.87 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कुल खर्च 7132.4 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के कुल खर्च में करीब 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. खर्च बढ़ने की रफ्तार इनकम से ज्यादा रहने के कारण कंपनी के मुनाफे में मामूली गिरावट आई.

यह भी पढ़ें- Zydus Lifesciences Q1 Results: 36% घटा प्रॉफिट लेकिन 22% बढ़ी इनकम; नतीजों के बाद 5% चढ़ा शेयर

MRF के नतीजों से क्या समझें

MRF के जून तिमाही के नतीजों में कारोबार की आय और लागत के बीच अंतर साफ दिखता है. कंपनी की आय करीब 9.6 फीसदी बढ़ी लेकिन कुल खर्च करीब 11.6 फीसदी बढ़ गया. वहीं कच्चे माल की लागत करीब 26.6 फीसदी बढ़ी. इसका सीधा असर कंपनी के नेट प्रॉफिट पर पड़ा. ऐसे में आगे कंपनी के लिए कच्चे माल की कीमत और लागत को नियंत्रित करना मुनाफे में सुधार के लिए अहम रहेगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.