Zydus Lifesciences Q1 Results: 36% घटा प्रॉफिट लेकिन 22% बढ़ी इनकम; नतीजों के बाद 5% चढ़ा शेयर

Zydus Lifesciences के Q1 FY27 नतीजों में कंपनी का मुनाफा 35.93 फीसदी घटकर 939.8 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल यह 1466.8 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 20.74 फीसदी बढ़कर 8123.1 करोड़ रुपये पहुंच गई. EBITDA 7.6 फीसदी घटकर 1929.4 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 31.8 फीसदी से घटकर 24.1 फीसदी रह गया.

Zydus Lifesciences का मुनाफा 35.93 फीसदी घटकर 939.8 करोड़ रुपये रहा गया है. Image Credit: money9live

Highlights

  • Zydus Lifesciences का Q1 FY27 मुनाफा 35.93 फीसदी घटकर 939.8 करोड रुपये रहा.
  • कंपनी का रेवेन्यू 20.74 फीसदी बढ़कर 8123.1 करोड़ रुपये पहुंच गया.
  • EBITDA 7.6 फीसदी घटकर 1929.4 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 24.1 फीसदी पर आ गया.

फार्मा कंपनी Zydus Lifesciences ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 36 फीसदी घट गया है. इसके बावजूद कंपनी की आय में 22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. EBITDA में भी गिरावट दर्ज की गई है और मार्जिन पर दबाव बढ़ा है. नतीजे सामने आने के बाद Zydus Lifesciences के शेयर में जोरदार तेजी आई. मंगलवार को शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया.

Zydus Lifesciences का मुनाफा 36 फीसदी घटा

Zydus Lifesciences का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 939.8 करोड रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 1466.8 करोड रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 35.93 फीसदी की गिरावट आई है. यानी कारोबार की आय बढने के बावजूद कंपनी का मुनाफा काफी कम हुआ है. मुनाफे में गिरावट ने निवेशकों का ध्यान कंपनी की लागत और मार्जिन पर खींचा है.

रेवेन्यू में 22 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी

मुनाफे में गिरावट के उलट Zydus Lifesciences की ऑपरेशनल इनकम में अच्छी तेजी आई है. जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8123.1 करोड रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की इनकम 6728.6 करोड़ रुपये थी. इस आधार पर कंपनी की इनकम सालाना आधार पर 20.74 फीसदी बढ़ी है. इससे साफ है कि कंपनी के कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है. हालांकि इस ग्रोथ का पूरा फायदा मुनाफे में नहीं दिखा.

EBITDA और मार्जिन पर दबाव

कंपनी का EBITDA भी जून तिमाही में घटा है. Q1 FY27 में EBITDA 1929.4 करोड रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 2088.5 करोड रुपये था. यानी EBITDA में सालाना आधार पर 7.6 फीसदी की गिरावट आई है. EBITDA मार्जिन भी 31.8 फीसदी से घटकर 24.1 फीसदी रह गया. इस तरह मार्जिन में 770 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई है. यही दबाव कंपनी के मुनाफे में कमी की एक अहम वजह रहा.

कंपनी की कमाई में फार्मा कारोबार का बड़ा हिस्सा

Zydus Lifesciences के कुल कारोबार में फार्मा सेगमेंट की हिस्सेदारी 78 फीसदी रही. इसके बाद कंज्यूमर वेलनेस कारोबार की हिस्सेदारी 18 फीसदी और मेडटेक की 4 फीसदी रही. फार्मा कारोबार के भीतर नॉर्थ अमेरिका फॉर्मुलेशन की हिस्सेदारी 40 फीसदी रही. भारत फॉर्मुलेशन से 23 फीसदी और इंटरनेशनल मार्केट फॉर्मुलेशन से 12 फीसदी इनकम आई. API और अन्य कारोबार की हिस्सेदारी 3 फीसदी रही.

CEO ने बताया आगे का प्लान

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ शरविल पटेल ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत मजबूत रही है. कंपनी अब इनोवेशन और मरीजों पर केंद्रित कारोबार को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है. कंपनी के मुताबिक उसके ब्रांडेड पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी अब टोटल इनकम में 55 फीसदी से ज्यादा हो गई है. अमेरिका में ब्रांडेड बिक्री की हिस्सेदारी 11 फीसदी तक पहुंच गई है. कंपनी को Saroglitazar की आगामी लॉन्चिंग से भी आगे ग्रोथ की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बदली तस्वीर! फॉरेन टूरिस्ट्स घटे, फिर भी इन 4 होटल स्टॉक्स ने किया शानदार प्रदर्शन

नतीजों के बाद शेयर में 5 फीसदी तक तेजी

Zydus Lifesciences के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. NSE पर शेयर 5.4 फीसदी तक चढ़कर 1178.90 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया. दोपहर करीब 2 बजकर 13 मिनट पर शेयर 4.45 फीसदी की तेजी के साथ 1168.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था. शेयर पिछले एक हफ्ते में 3 फीसदी से ज्यादा और एक महीने में करीब 2 फीसदी चढ़ चुका है. साल 2026 में अब तक शेयर करीब 28 फीसदी ऊपर है.