बन रहा है कोल एक्सचेंज, इन 19 शेयरों पर रखें नजर, जानें किसे खरीदें , बेंचे और करें होल्ड

Coal Trading Exchange Rules 2026 लागू होने के बाद कोयला और ऊर्जा सेक्टर में नई संभावनाएं बनती दिख रही हैं. इस बड़े नीतिगत बदलाव के बाद PL Capital ने Coal India, NTPC, Power Grid Corporation of India, JSW Energy, NCC और PNC Infratech समेत 19 शेयरों पर अपनी रेटिंग और टारगेट प्राइस जारी किए हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि नई कोल ट्रेडिंग व्यवस्था से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी.

कोल ट्रेडिंग एक्सचेंज Image Credit: ai/canva

Coal Trading Exchange Rules 2026: कोयला मंत्रालय द्वारा Coal Trading Exchange Rules 2026 नोटिफाई किए जाने के बाद ऊर्जा और कोयला क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होती दिख रही हैं. नई व्यवस्था के तहत भारत में कोयले के कारोबार को पारंपरिक ई-ऑक्शन मॉडल से निकालकर एक्सचेंज आधारित प्रणाली की ओर ले जाया जाएगा. इससे पारदर्शी मूल्य निर्धारण, बेहतर मार्केट लिक्विडिटी और स्टैंडर्ड ट्रेडिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इस बड़े नीतिगत बदलाव के बाद ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने ऊर्जा, कोयला और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े 19 शेयरों पर अपनी कवरेज रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज का मानना है कि नई कोल ट्रेडिंग व्यवस्था से Coal India समेत पूरे कोयला और ऊर्जा इकोसिस्टम को फायदा मिल सकता है.

Coal India समेत कई कंपनियों को मिल सकता है फायदा

PL Capital का कहना है कि एक्सचेंज आधारित कोयला ट्रेडिंग मॉडल से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और भारत में कोयले के लिए एक बेंचमार्क प्राइसिंग सिस्टम विकसित हो सकता है. इससे Coal India जैसी कंपनियों को अपनी ई-ऑक्शन बिक्री के लिए बेहतर प्राइस डिस्कवरी में मदद मिल सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक, शुरुआती चरण में एक्सचेंज योग्य कोयला बाजार लगभग 46 मिलियन टन का हो सकता है, जिसकी अनुमानित वैल्यू करीब 150 अरब रुपये है. भविष्य में बाजार के विस्तार के साथ यह अवसर और बड़ा हो सकता है.

PL Capital ने इन शेयरों पर जताया भरोसा

रिपोर्ट में PL Capital ने कई शेयरों पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है. ब्रोकरेज ने NTPC पर 450 रुपये, Power Grid Corporation of India पर 346 रुपये, JSW Energy पर 644 रुपये, NCC पर 195 रुपये, CESC पर 216 रुपये, Ahluwalia Contracts (India) पर 929 रुपये और PNC Infratech पर 253 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. इसके अलावा Ashoka Buildcon, RITES और PSP Projects पर भी Buy रेटिंग बरकरार रखी गई है. वहीं, Coal India, H.G. Infra Engineering और Dilip Buildcon को Accumulate रेटिंग दी गई है.

इन शेयरों पर Hold और Sell की सलाह

PL Capital ने Indian Energy Exchange (IEX), Tata Power Company, Adani Energy Solutions, IRCON International और KNR Constructions पर Hold रेटिंग दी है. दूसरी ओर, Rail Vikas Nigam (RVNL) पर Sell रेटिंग बरकरार रखी गई है.

क्रमांककंपनी का नामरेटिंगटारगेट प्राइस (रुपये)मौजूदा शेयर प्राइस (रुपये)
1 CESC BUY216167
2Ahluwalia Contracts (India)BUY929785
3Ashoka BuildconBuy152115
4Adani Energy SolutionsHold 1452 1466
5Coal IndiaAccumulate515446
6Dilip BuildconAccumulate520424
7H.G. Infra EngineeringAccumulate670545
8Indian Energy ExchangeHold135117
9IRCON InternationalHold136130
10JSW EnergyBuy644552
11KNR ConstructionsHOLD119117
12NCCBUY195145
13NTPCBuy450351
14PNC InfratechBUY253197
15Power Grid Corporation of IndiaBUY346286
16PSP ProjectsBUY956877
17Rail Vikas Nigam (RVNL)Sell165222
18RITESBUY275200
19Tata Power CompanyHold400390

यह भी पढ़ें: रिन्यूएबल एनर्जी बूम का फायदा उठा रहीं ये 3 कंपनियां, 84 फीसदी तक है रेवेन्यू ग्रोथ; निवेशक रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.