2 दिन में 17 फीसदी तो 6 महीने में 250% चढ़ा ये स्टॉक, FY27 गाइडेंस बढ़ाने के बाद शेयर में तेज उछाल

Cupid Limited के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बुधवार को शेयर 8.21 फीसदी बढ़कर 311.65 रुपये पर बंद हुआ. पिछले दो सेशन में शेयर करीब 17 फीसदी चढ़ा है. कंपनी ने FY27 के रेवेन्यू गाइडेंस को बढ़ाकर 725 से 750 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट गाइडेंस को 210 से 225 करोड़ रुपये कर दिया है.

2 दिन में Cupid के शेयर करीब 17 फीसदी चढ़ा. Image Credit: canva

Cupid Limited के शेयर में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 8.21 फीसदी बढ़कर 311.65 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान शेयर 312 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा. पिछले दो कारोबारी सेशन में शेयर करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है. कंपनी के FY27 गाइडेंस बढाने और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन से निवेशकों का ध्यान शेयर पर गया है. इसके अलावा कंपनी के Nifty Smallcap 250 इंडेक्स में शामिल होने से भी शेयर चर्चा में है.

FY27 के लिए बढ़ाया रेवेन्यू गाइडेंस

Cupid ने FY27 के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस को बढ़ाकर 725 से 750 करोड़ रुपये कर दिया है. इससे पहले मई 2026 में कंपनी ने 600 करोड़ रुपये का रेवेन्यू गाइडेंस दिया था. कंपनी ने FY27 के लिए नेट प्रॉफिट का अनुमान भी बढ़ाया है. अब कंपनी को 210 से 225 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट की उम्मीद है. पहले यह अनुमान 180 करोड़ रुपये था.

FY28 और FY29 के लिए भी बड़ा लक्ष्य

कंपनी ने आने वाले वर्षों के लिए भी अपने कारोबार का लक्ष्य बढ़ाया है. FY28 में कंपनी का लक्ष्य 1,085 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है. FY29 के लिए रेवेन्यू का लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये रखा गया है. इससे पहले FY28 के लिए 875 करोड़ रुपये और FY29 के लिए 1,150 करोड़ रुपये का अनुमान दिया गया था. कंपनी ने मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन और कारोबार में तेजी को इसका आधार बताया है.

Q1 में रेवेन्यू और मुनाफे में तेज बढोतरी

Cupid के Q1 FY27 नतीजों में कंपनी के प्रदर्शन में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 158.70 फीसदी बढ़कर 154.72 करोड़ रुपये हो गया. Q1 FY26 में यह 59.80 करोड़ रुपये था. Q4 FY26 के 119.96 करोड़ रुपये के मुकाबले भी रेवेन्यू 28.97 फीसदी बढ़ा. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 194.18 फीसदी बढ़कर 44.15 करोड़ रुपये रहा.

Bazaar Style Retail में निवेश

Cupid ने Bazaar Style Retail में 331.53 करोड़ रुपये के रणनीतिक निवेश की प्रतिबद्धता जताई है. इसमें से अब तक 82.88 करोड़ रुपये लगाए जा चुके हैं. इस निवेश के जरिए कंपनी को 260 से ज्यादा स्टोर्स वाले रिटेल नेटवर्क तक पहुंच मिली है. कंपनी को उम्मीद है कि यह नेटवर्क अगले 2 से 3 वर्षों में 500 से ज्यादा स्टोर्स तक पहुंच सकता है. इससे FY27 में करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का अनुमान है.

नए प्रोडक्ट और कारोबार का विस्तार

Cupid ने नाइट्राइल फीमेल कंडोम के लिए डेवलपमेंट प्रोग्राम भी शुरू किया है. कंपनी की योजना सालाना करीब 1.25 अरब मेल कंडोम और 12.5 करोड़ फीमेल कंडोम बनाने की क्षमता रखने की है. कंपनी डायग्नोस्टिक्स कारोबार में भी मौजूद है. इसके HIV और Hepatitis B टेस्ट किट को CE EU IVDR सर्टिफिकेशन मिला हुआ है. इसके अलावा Syphilis और Pregnancy टेस्ट किट के लिए भी CE सर्टिफिकेशन है.

ये भी पढ़ें- Vedanta ने जुटाए 2000 करोड़ रुपये, NCD के जरिए की फंडिंग; कर्ज रीफाइनेंसिंग पर जोर

छह महीने में करीब 250 फीसदी तेजी

Cupid के शेयर ने हाल के महीनों में तेज प्रदर्शन किया है. पिछले छह महीने में शेयर करीब 250 फीसदी चढ़ चुका है. इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 180 फीसदी की तेजी आई है. बुधवार को शेयर 311.65 रुपये पर बंद हुआ और इसका 52 हफ्तों का दायरा 42 से 312 रुपये रहा. कंपनी का मार्केट कैप करीब 41,946.69 करोड़ रुपये है. हालांकि शेयर का P E करीब 305 बताया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.