फिर फोकस में ये डिफेंस स्टॉक, मिडिल ईस्ट से मिला बड़ा ऑर्डर, रडार पर रखें शेयर

गुरुवार के कारोबार में BEML का शेयर 1,748.70 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 0.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई. पिछले तीन महीनों में इसमें 16.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. इस नए ऑर्डर के बाद BEML की कुल इंटरनेशनल ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 112.35 मिलियन डॉलर पहुंच गई है. लगातार मिल रहे विदेशी ऑर्डर यह दिखाते हैं कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है.

डिफेंस शेयर Image Credit: AI Generated

गुरुवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़त के बीच डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी BEML Ltd चर्चा में रही. कंपनी ने मिडिल ईस्ट से करीब 5.35 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी के ऑर्डर बुक और एक्सपोर्ट कारोबार पर बनी हुई है. हालांकि, कारोबार के अंत में BEML का शेयर 1,748.70 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 3 महीने में शेयर करीब 16 फीसदी मजबूत हुआ है.

मिडिल ईस्ट से मिला नया ऑर्डर

BEML ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को मिडिल ईस्ट क्षेत्र से करीब 5.35 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए हेवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट की सप्लाई से जुड़ा है. यह ऑर्डर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार को और मजबूत करेगा, खासकर ऐसे समय में जब मिडिल ईस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है.

कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू बढ़कर 41.73 मिलियन डॉलर

यह नया ऑर्डर कंपनी के पहले से मौजूद एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है. BEML ने 13 अप्रैल 2026 को इस कॉन्ट्रैक्ट की जानकारी दी थी, जिसकी शुरुआती वैल्यू करीब 36.38 मिलियन डॉलर थी. अब नए ऑर्डर के जुड़ने के बाद इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू बढ़कर लगभग 41.73 मिलियन डॉलर हो गई है.

इंटरनेशनल ऑर्डर बुक 112.35 मिलियन डॉलर के पार

इस नए ऑर्डर के बाद BEML की कुल इंटरनेशनल ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 112.35 मिलियन डॉलर पहुंच गई है. लगातार मिल रहे विदेशी ऑर्डर यह दिखाते हैं कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर तथा माइनिंग सेक्टर में अपने एक्सपोर्ट कारोबार का विस्तार कर रही है.

कंपनी का कारोबार

BEML भारत सरकार के डिफेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली Schedule A डिफेंस पब्लिक सेक्टर कंपनी (PSU) है. कंपनी माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए हेवी अर्थ मूविंग मशीनें, डिफेंस व्हीकल्स, मेट्रो रेल और भारतीय रेलवे के लिए रोलिंग स्टॉक का निर्माण करती है.

शेयर का प्रदर्शन

गुरुवार के कारोबार में BEML का शेयर 1,748.70 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 0.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई.

अगर प्रदर्शन की बात करें तो:

  • पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 1.39 प्रतिशत गिरा है.
  • पिछले तीन महीनों में इसमें 16.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.
  • जबकि पिछले एक साल में शेयर करीब 21.36 प्रतिशत कमजोर हुआ है.

इसे भी पढ़ें- इस हेल्थकेयर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, 3 महीने में 38% भागे शेयर, मुकुल अग्रवाल ने खरीदा 2500000 शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.