कौन हैं भारत के 10 सबसे अमरी शख्स? गौतम अडानी ने फिर छीना नंबर-1 का ताज
Forbes Rich List 2026 में गौतम अडानी और परिवार 112.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर बने हैं. मुकेश अंबानी 86.3 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
Highlights
- गौतम अडानी परिवार 112.7 अरब डॉलर संपत्ति के साथ नंबर-1
- मुकेश अंबानी 86.3 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर
- सावित्री जिंदल 39.8 अरब डॉलर के साथ सबसे अमीर महिला बनीं
Forbes की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में बड़ा बदलाव हुआ है. गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर भारत के सबसे अमीर बन गए हैं. अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया है. अडानी परिवार की कुल संपत्ति 112.7 अरब डॉलर आंकी गई है. वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 86.3 अरब डॉलर रही.
अडानी की संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर का इजाफा
Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी परिवार की संपत्ति में एक साल में 20.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई. इसके साथ उनकी कुल संपत्ति 112.7 अरब डॉलर हो गई. अडानी पिछले तीन साल से सूची में दूसरे स्थान पर थे, लेकिन इस साल उन्होंने फिर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली.
अडानी की संपत्ति अभी भी 2022 में दर्ज करीब 150 अरब डॉलर के उच्च स्तर से नीचे है. अडानी ग्रुप इस समय अपने कारोबार के विस्तार पर भी बड़ा निवेश कर रहा है. कंपनी की ओर से AI इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 100 अरब डॉलर के निवेश की योजना बताई गई है.
अंबानी की संपत्ति 18.7 अरब डॉलर घटी
दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनकी संपत्ति 18.7 अरब डॉलर घटकर 86.3 अरब डॉलर रह गई. रिलायंस के शेयरों पर रिटेल कारोबार में मार्जिन से जुड़े दबाव का असर पड़ा.
हालांकि, रिलायंस के लिए Jio Platforms का प्रस्तावित IPO एक अहम घटनाक्रम है. Jio को IPO के लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिल चुकी है और इससे करीब 3.8 अरब डॉलर जुटाए जाने की संभावना बताई गई है.
टॉप-10 अमीर भारतीयों में कौन-कौन?
Forbes की 2026 सूची में सावित्री जिंदल 39.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वह भारत की सबसे अमीर महिला भी बनी हुई हैं. इसके बाद लक्ष्मी मित्तल 34.7 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं.
टॉप-10 में पांचवें स्थान पर सुनील मित्तल और परिवार 32.9 अरब डॉलर के साथ हैं. साइरस पूनावाला 28.4 अरब डॉलर के साथ छठे और शिव नाडर 27.4 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं. दिलीप सांघवी 26.3 अरब डॉलर के साथ आठवें, कुमार मंगलम बिड़ला 23.2 अरब डॉलर के साथ नौवें और हिंदुजा परिवार 21.2 अरब डॉलर के साथ दसवें स्थान पर हैं.
100 अमीर भारतीयों की कुल संपत्ति करीब 1 ट्रिलियन डॉलर
Forbes के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति करीब 1 ट्रिलियन डॉलर रही. यह आंकड़ा पिछली बार के स्तर के लगभग बराबर है. इस दौरान भारतीय रुपया 8.5% और शेयर बाजार 9.5% नीचे आया था. Forbes ने संपत्ति का आकलन शेयर कीमतों, एक्सचेंज रेट और कंपनियों के मूल्यांकन सहित कई वित्तीय आंकड़ों के आधार पर किया है.
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बदल गए ये नियम, SBI ATM से LPG तक पर होगा असर; UPI पर भी बड़ा अपडेट
Latest Stories
टाटा समूह के भीतर हर दिन दरकती भरोसे की दीवार, ट्रस्ट्स के लिए एक और मुसीबत; अब विजय सिंह ने की जांच की मांग
सरकार ने डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स घटाया, पेट्रोल पर ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं
देश में इंडस्ट्रीज ने पार किया 2 करोड़ रोजगार का आंकडा, मैन्युफैक्चरिंग में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां
