देश में इंडस्ट्रीज ने पार किया 2 करोड़ रोजगार का आंकडा, मैन्युफैक्चरिंग में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां

ASI 2024 25 के अनुसार देश में इंडस्ट्रीज में रोजगार का आंकड़ा 2.10 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल के 1.96 करोड़ से 7.19 फीसदी ज्यादा है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 14 लाख से ज्यादा नए रोजगार जुडे़ हैं. कर्मचारियों को दिए गए टोटल पेमेंट में 12.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. मैन्युफैक्चरिंग GVA 9.59 फीसदी बढ़कर 2,694.2 हजार करोड़ रुपये हो गया. तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा रोजगार के मामले में सबसे आगे रहे.

इंडस्ट्रीज में रोजगार का आंकड़ा 2.10 करोड़ पहुंचा. Image Credit: money9live

Highlights

  • इंडस्ट्रीज में रोजगार का आंकडा 2.10 करोड़ पहुंचा. .
  • एक साल में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा.
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 14 लाख से ज्यादा नए रोजगार जुड़े

देश में इंडस्ट्रीज में कुल रोजगार का आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंच गया है. इंडस्ट्रीज में काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2.10 करोड़ हो गई है. ASI 2023 24 में यह आंकड़ा 1.96 करोड़ था. इस तरह एक साल में इंडस्ट्रीज में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा है. इस बढ़ोतरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अहम भूमिका रही है. इस सेक्टर में 14 लाख से ज्यादा नए रोजगार जुडे़ हैं. सरकार के मुताबिक रजिस्टर्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के साथ दूसरे प्रमुख आर्थिक आंकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इंडस्ट्रीज में रोजगार 2.10 करोड़ हुआ

ASI 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, इंडस्ट्रीज में काम करने वाले लोगों की संख्या 2.10 करोड़ हो गई है. इससे पहले ASI 2023 24 में यह संख्या 1.96 करोड़ थी. यानी एक साल में रोजगार में 7.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सरकार के मुताबिक, रोजगार में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वजह से हुई है. रजिस्टर्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के साथ निवेश, उत्पादन, GVA और कर्मचारियों को मिलने वाले भुगतान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

पेमेंट में 12.08 फीसदी बढ़ोतरी

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार बढ़ने के साथ कर्मचारियों को दिए जाने वाले टोटल पेमेंट में भी बढ़ोतरी हुई है. ASI 2024 25 के अनुसार कर्मचारियों को दिए गए टोटल पेमेंट में 2023-24 की तुलना में 12.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यह आंकड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कर्मचारियों से जुडे़ पेमेंट की स्थिति को दिखाता है. सरकार ने ASI के जरिए रोजगार, वेतन और इंडस्ट्री से जुडे़ कई प्रमुख आंकडे़ जारी किए हैं.

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग रोजगार

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के मामले में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सबसे आगे रहे. इन पांच राज्यों को मिलाकर देश के कुल मैन्युफैक्चरिंग रोजगार में करीब 56 फीसदी हिस्सा रहा. वहीं मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की संख्या के मामले में तमिलनाडु सबसे आगे रहा. राज्य में 41,221 इकाइयां दर्ज की गईं. इसके बाद गुजरात में 33,084 और महाराष्ट्र में 27,379 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां दर्ज की गईं.