₹459 करोड़ का ऑर्डर बना इस डिफेंस कंपनी के लिए गेमचेंजर, एक दिन में 14% से ज्यादा उछला स्टॉक, ये खास उपकरण करेगी सप्लाई
Avantel को बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे शेयर में एक दिन में 14% से ज्यादा की तेज उछाल आई. कंपनी खास उपकरण सप्लाई करेगी, साथ ही वारंटी और 5 साल का AMC सपोर्ट भी देगी. मजबूत ऑर्डर के बावजूद हालिया समय में शेयर दबाव में रहा है.
Defence Stock: डिफेंस और एयरोस्पेस क्षेत्रों के लिए अपग्रेडेट वायरलेस और सैटेलाइट संचार यानी सैटकॉम, रडार सिस्टम और नेटवर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर विकसित करने वाली कंपनी Avantel के शेयर आज खूब चर्चाओं में रहे. 25 मार्च को इसके शेयर 14 फीसदी तक उछल गए. शेयर में आई इस धमाकेदार तेजी की वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है. इसकी वैल्यू करीब ₹459.90 करोड़ है.
Avantel ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे Zetwerk Manufacturing Businesses Limited से ₹459.90 करोड़ का महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर सैटेलाइट कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई से जुड़ा हुआ है. खास बात यह है कि इसमें सिर्फ उपकरणों की आपूर्ति ही नहीं, बल्कि एक साल की व्यापक ऑनसाइट वारंटी और पांच साल का व्यापक एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट यानी AMC सपोर्ट भी शामिल है. इसका मतलब है कि कंपनी को लंबे समय तक इस प्रोजेक्ट से स्थिर आय मिलने की संभावना है.
शेयर में तूफानी तेजी
इस डिफेंस कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर का असर इसके शेयरों पर भी देखने को मिला. बुधवार को Avantel के शेयर 14.8% उछलकर ₹138.85 तक पहुंच गया. जबकि पिछला बंद भाव 121.03 रुपये था. शेयर में आई तेजी को मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी पूरा साथ मिला. 25 मार्च को BSE और NSE पर मिलाकर करीब 77 लाख इक्विटी शेयरों का कारोबार हुआ. यह आंकड़ा पिछले एक हफ्ते के औसत 16 लाख और एक महीने के औसत 13 लाख शेयरों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: दमदार रेवेन्यू, कर्ज भी ना के बराबर, अब ये टेक्सटाइल कंपनी बांटेगी 2 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय पर लुढ़का शेयर
शेयर का हाल
Avantel के शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हाल के समय में इसमें कुछ कमजोरी जरूर देखने को मिली है. पिछले एक महीने में शेयर करीब 8% गिरा है. वहीं, 6 महीने में 27% की गिरावट आई है. हालांकि सालभर में इसने लगभग 15 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका मार्केट कैप 3,215 करोड़ रुपये है. जबकि डेट टू इविटी रेशियो 0.9 है यानी कर्ज लगभग ना के बराबर है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
