दमदार रेवेन्यू, कर्ज भी ना के बराबर, अब ये टेक्सटाइल कंपनी बांटेगी 2 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय पर लुढ़का शेयर
R&B Denims ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय की गई है. दमदार रेवेन्यू और कम कर्ज के बावजूद शेयर में हाल में गिरावट देखी गई है, लेकिन निवेशकों की नजर बोनस पर टिकी है. कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रोथ के चलते आगे शेयर में रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है.
Bonus Share Record Date: टेक्सटाइल सेक्टर की माइक्रो-कैप कंपनी R&B Denims Limited एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ है. कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. कंपनी के बोर्डने बोनस शेयर जारी करने का फैसला लिया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है. हालांकि कंपनी के इस ऐलान के बावजूद 24 मार्च को कंपनी के शेयर बुरी तरह लढ़क गए. मगर दमदार रेवेन्यू और कम कर्ज वाली इस कंपनी के बाउंस बैक पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई है.
कितना मिलेगा बोनस इश्यू?
कंपनी के बोर्ड ने 1:2 रेशियो में बोनस इश्यू बांटने का ऐलान किया है. इस स्कीम के तहत निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा. उदाहरण के तौर पर अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 1000 शेयर हैं, तो उसे 500 बोनस शेयर मिलेंगे और कुल शेयर 1500 हो जाएंगे.इसके लिए 3 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा. बोनस शेयर का अलॉटमेंट 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा.
शेयर में हलचल
कंपनी का मार्केट कैप करीब 715 करोड़ रुपये है. शेयर फिलहाल 75.4 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. बोनस के रिकॉर्ड डेट के ऐलान के बावजूद शेयर पिछले बंद भाव से करीब 5 फीसदी नीचे लुढ़ककर बंद हुए. एक हफ्ते में ये करीब 18 फीसदी गिर चुका है. मगर निवेशकों की नजर अब बोनस शेयर पर टिकी हुई है.
फाइनेंशियल्स का हाल
- Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 113.03 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के मुकाबले 18.65 फीसदी ज्यादा है.
- नेट प्रॉफिट थोड़ा घटकर 8.29 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 10.10 करोड़ रुपये था.
- पिछले 5 साल में कंपनी का रेवेन्यू 7.39 फीसदी CAGR और मुनाफा 46.51 फीसदी CAGR से बढ़ा है.
- कंपनी का ROCE 15.9 फीसदी और ROE 12.3 फीसदी है.
- EPS 3.47 रुपये है और डेट-टू-इक्विटी 0.45x है, यानी कंपनी पर कर्ज सीमित है.
यह भी पढ़ें: 52 हफ्ते के लो के करीब पहुंचे ये 7 दिग्गज शेयर, बन सकते हैं कुबेर का खजाना, जानें फंडामेंटल में कितना दम
क्या करती है कंपनी?
R&B Denims Limited एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल कंपनी है, जो खासतौर पर डेनिम फैब्रिक बनाती है. ये कच्चे कपास की खरीद से लेकर डाइंग, वीविंग और फिनिशिंग तक पूरा काम खुद करती है. इससे इसकी क्वालिटी और लागत दोनों पर कंट्रोल बना रहता है. कंपनी अलग-अलग तरह के डेनिम प्रोडक्ट्स बनाती है और 76 इंच तक चौड़े फैब्रिक तैयार करती है. साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं और रिन्यूएबल एनर्जी का भी इस्तेमाल करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 870 और Nifty 285 अंक से अधिक चढ़े; बजाज फाइनेंस, M&M और टाइटन के शेयर उछले
RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी में सरकार, रेलवे में बढ़ेगा दबदबा, बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
कैश के ढेर पर ये कंपनी,पानी से तगड़ी कमाई, पश्चिम एशिया संकट बना मौका, छुपा रुस्तम के पास 16300 करोड़ के ऑर्डर
