इस डिफेंस टेक कंपनी को मिला ₹122.58 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर ने लगाई 7% की छलांग, कर्ज भी ना के बराबर
Avantel Limited को ₹122.58 करोड़ का बड़ा सरकारी ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी दिखी और स्टॉक इंट्रा-डे में करीब 7.6% उछल गया . कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत है, कर्ज लगभग ना के बराबर है. डिफेंस और स्पेस सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच यह स्मॉल-कैप स्टॉक भविष्य में भी निवेशकों के रडार पर बना रह सकता है.
Defence Technology Company: भारत की प्रमुख डिफेंस और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी Avantel Limited को एक बड़ा सरकारी ऑर्डर मिला है. जिसकी वजह से 11 फरवरी को इसके शेयर छलांग लगाते नजर आए. इसका पिछला बंद भाव 150.34 रुपये था, जबकि कल का इंट्रा डे हाई 161.80 रुपये था. यानी इसने एक दिन में 7.6% की छलांग लगाई है.
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उसे ये ऑर्डर न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) से मिला है. जिसकी वैल्यू ₹122.58 करोड़ है. यह ऑर्डर S/X-band के साथ Ka-band रेडी फुल मोशन एंटेना की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग से जुड़ा है. यह प्रोजेक्ट भारत की तेजी से बढ़ती सैटेलाइट कम्युनिकेशन जरूरतों को पूरा करेगा. यह प्रोजेक्ट अगस्त 2027 तक पूरी की जाएगी.
दमदार वित्तीय प्रदर्शन
- तिमाही नतीजों (Q3FY26) में कंपनी ने ₹51.72 करोड़ की नेट सेल्स और ₹2.74 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया.
- FY25 के वार्षिक नतीजों में नेट सेल्स 11% बढ़कर ₹249.13 करोड़ और नेट प्रॉफिट 7% बढ़कर ₹56.45 करोड़ पहुंच गया.
- कंपनी का ROE 28% और ROCE 37% है. जबकि इसकी मार्केट कैप 3,999 करोड़ रुपये है.
- कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.090 है, यानी कर्ज लगभग ना के बराबर है.
शेयर का हाल
Avantel एक स्मॉल-कैप कंपनी है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 154.13 रुपये है. 6 महीने में ये 19 फीसदी और साल भर में 36 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने नेगेटिव रिटर्न दिया है. डिफेंस और स्पेस सेक्टर में बढ़ते सरकारी खर्च और मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए Avantel आने वाले समय में भी निवेशकों के रडार पर बनी रह सकती है.
कंपनी की डिटेल
1990 में Avantel शुरू हुई थी. इसका मुख्यालय विशाखापट्टनम में है और कॉर्पोरेट ऑफिस हैदराबाद में स्थित है. कंपनी डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार टेक्नोलॉजी, नेटवर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, SATCOM, SDRs और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे हाई-टेक सॉल्यूशंस विकसित करती है. कंपनी के पास AS 9100D और ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन है.
यह भी पढ़ें: Q3 रिजल्ट में Afcom का 326% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू ने भी लगाई छलांग, एक दिन में शेयर 12% भागा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
