Q3 रिजल्ट में Afcom का 326% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू ने भी लगाई छलांग, एक दिन में शेयर 12% भागा
Afcom Holdings ने Q3 में शानदार प्रदर्शन किया. इसके मुनाफे से लेकर रेवेन्यू में ग्रोथ दर्ज की है. जिसके बाद शेयर एक दिन में 12 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया. मजबूत फाइनेंशियल्स, कम कर्ज और बेहतर रिटर्न रेश्यो कंपनी की ताकत को दिखाते हैं.
Q3 Results Afcom Holdings: एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देने वाली स्मॉलकैप कंपनी Afcom Holdings Ltd के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इसके शेयर एक ही दिन में करीब 12.3 प्रतिशत उछलकर ₹854.25 से बढ़कर ₹960.05 के हाई पर पहुंच गए. शेयरों में आई इस ताबड़तोड़ तेजी की वजह कंपनी के दमदार Q3 नतीजे रहे.
कैसा रहा प्रदर्शन?
- Q3FY26 में कंपनी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 208 प्रतिशत बढ़कर ₹49.6 करोड़ से ₹153 करोड़ पहुंच गया.
- वहीं तिमाही आधार पर भी 26.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई.
- मुनाफे की बात करें तो नेट प्रॉफिट 326 प्रतिशत उछलकर ₹9.04 करोड़ से बढ़कर ₹38.5 करोड़ हो गया.
- तिमाही दर तिमाही आधार पर भी ये 36 प्रतिशत बढ़ा.
- कंपनी का EPS ₹15.48 रहा, जो पिछली तिमाही के ₹11.42 से काफी ज्यादा है.
विस्तार की योजना
कंपनी ने विस्तार की दिशा में भी बड़े फैसले लिए हैं. बोर्ड ने एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल यानी MRO बिजनेस के लिए भारत में नई ग्रीनफील्ड सब्सिडियरी बनाने को मंजूरी दी है. साथ ही सेक्रेटेरियल ऑडिटर की नियुक्ति भी की गई है.
फाइनेंशियल्स में कितना दम?
फाइनेंशियल रूप से कंपनी मजबूत है. ROCE 36 प्रतिशत और ROE 28.9 प्रतिशत है, जो बेहतर रिटर्न दर्शाता है. वहीं डेट-टू-इक्विटी रेश्यो सिर्फ 0.12 है, यानी कर्ज का बोझ बेहद कम है. PEG रेश्यो 0.18 होने से स्टॉक वैल्यूएशन के लिहाज से आकर्षक माना जा रहा है.
शेयर का हाल
Afcom Holdings के शेयर की वर्तमान कीमत 926 रुपये है. हफ्ते भर में ये 29 फीसदी चढ़ा है. एक साल में इसने 32 पर्सेंट, 3 साल में 349 पर्सेंट का रिटर्न दिया है.
कंपनी का कामकाज
Afcom Holdings अंतरराष्ट्रीय कार्गो एयरलाइन के रूप में चेन्नई से ऑपरेशन शुरू कर चुकी है और ASEAN देशों समेत कई ग्लोबल डेस्टिनेशंस पर सेवाएं देती है. कंपनी जनरल कार्गो, फार्मा, फ्रेश प्रोड्यूस, प्रायोरिटी और हाई-वैल्यू कार्गो जैसे स्पेशलाइज्ड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्रदान करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Lenskart Q3 Results: लेंसकार्ट का मुनाफा 6983 फीसदी उछला, रेवेन्यू हुआ 2308 करोड़
5 साल में 1200% उछला भाव, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी FII-DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी; आपने भी लगाया दांव?
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद, IT में बिकवाली; ऑटो और फार्मा के शेयर चमके
