Goldman Sachs, Morgan Stanley समेत दिग्गजों की मेगा खरीदारी! 40 लाख शेयर उठाए, अभी गिरावट में स्टॉक, क्या आपसे छूट रहा?
Goldman Sachs और Morgan Stanley जैसे बड़े निवेशकों ने Delhivery में 186 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जबकि Nexus Venture Partners लगातार हिस्सेदारी घटा रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का रेवेन्यू 25% की दर से बढ़ सकता है और शेयर में तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

बड़े निवेशकों की चाल अक्सर बाजार को दिशा देती है, और इस बार दांव लगा है लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery पर. एक तरफ दिग्गज विदेशी और घरेलू निवेशकों ने कंपनी में ताजा निवेश किया है, तो दूसरी ओर शुरुआती निवेशक Nexus Venture Partners लगातार अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने Delhivery के शेयर को फिर चर्चा में ला दिया है और गुरुवार को बाजार में इस बाबत हलचल देखने को मिल सकती है.
40 लाख शेयरों का बड़ा सौदा
बुधवार को Goldman Sachs और Morgan Stanley समेत कई बड़े निवेशकों ने Delhivery के 40 लाख शेयर खरीदे. इन शेयरों को Nexus Venture Partners ने ओपन मार्केट में बेचा. इस डील में Edelweiss Mutual Fund, Nippon India Mutual Fund और Viridian Asset Management भी शामिल रहे.
कुल 0.53% हिस्सेदारी करीब 465 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी गई, जिससे सौदे का कुल आकार 186 करोड़ रुपये रहा.
Nexus लगातार घटा रहा हिस्सेदारी
Delhivery में शुरुआती निवेशक Nexus Venture Partners पिछले कुछ समय से अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम कर रहा है.
पिछले हफ्ते ही कंपनी ने 1.6% हिस्सेदारी 530 करोड़ रुपये में बेची थी.
इसके अलावा जून 2025 में 461 करोड़ रुपये और अगस्त 2024 में 344 करोड़ रुपये के शेयर भी बेचे जा चुके हैं.
यानी Nexus लगातार मुनाफावसूली की रणनीति पर काम कर रहा है.
शेयर पर दबाव, लेकिन उम्मीद बरकरार
इतनी बड़ी डील के बावजूद Delhivery का शेयर दबाव में दिखा और NSE पर करीब 1% गिरकर 460 रुपये के करीब बंद हुआ. बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 13 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया है.
हालांकि, ब्रोकरेज हाउस PL Capital कंपनी को लेकर अभी भी सकारात्मक नजरिया रखता है.
यह भी पढ़ें: 3 लॉजिस्टिक्स शेयर रफ्तार में! 19% तक रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दिया BUY कॉल, महिंद्रा स्टॉक है ‘टॉप पिक’
ब्रोकरेज का भरोसा क्यों मजबूत
PL Capital का मानना है कि Delhivery का रेवेन्यू आने वाले समय में सालाना 25% की दर से बढ़ सकता है. इस ग्रोथ का बड़ा हिस्सा B2C और PTL सेगमेंट से आने की उम्मीद है. आमतौर पर चौथी तिमाही में मांग कमजोर रहती है, लेकिन इस बार B2C पार्सल वॉल्यूम 293 मिलियन के आसपास स्थिर रहने का अनुमान है.
साथ ही कंपनी के मार्जिन में सुधार हो रहा है, जिससे प्रॉफिटेबिलिटी मजबूत होगी. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 526 रुपये का टारगेट दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.