DIIs इन चार लार्ज कैप कंपनियों पर लगा रहे हैं दांव, 40% के पार पहुंचा स्टेक, 90 से अधिक देशों में फैला कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में अब एक बड़ा बदलाव साफ दिख रहा है. पहले जहां विदेशी निवेशकों के फैसलों से बाजार प्रभावित होता था, वहीं अब घरेलू संस्थागत निवेशक मजबूती से सामने आए हैं. 2026 की शुरुआत में FIIs की बिकवाली के बावजूद DIIs ने बाजार को सहारा दिया. खासकर लार्ज कैप कंपनियों में उनका निवेश तेजी से बढ़ा है.

FII और DII निवेश Image Credit: money9live.com

DIIs Stakes in Large Cap Stocks: भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले जहां विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) के आने-जाने से बाजार तेजी से ऊपर-नीचे होता था, वहीं अब घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) बाजार को संभालते नजर आ रहे हैं. खासतौर पर 2026 की शुरुआत में, जब FIIs ने भारी बिकवाली की, तब DIIs ने खरीदारी कर बाजार को स्थिर बनाए रखा. इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा बड़े और मजबूत कंपनियों यानी लार्ज-कैप स्टॉक्स को मिला है. इस रिपोर्ट में चार कंपनियों के बारे में बताया गया है जिसमें FII ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है, तो वहीं DIIs ने अपनी उपस्थिति मजबूत की है यानी हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हुई है.

BHEL

Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) देश की सबसे पुरानी और बड़ी इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है. यह कंपनी बिजली उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई सेक्टर में काम करती है, जैसे थर्मल, हाइड्रो, गैस, न्यूक्लियर और सोलर पावर. BHEL का कारोबार सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 90 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. पश्चिम एशिया के कई देशों में भी इसकी मजबूत मौजूदगी है, जिससे इसकी वैश्विक पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है.

DII-FII की हिस्सेदारी

सारांश (Summary)मार्च 2026दिसम्बर 2025सितम्बर 2025जून 2025मार्च 2025
प्रमोटर (Promoter)58.2%63.2%63.2%63.2%63.2%
FII (विदेशी संस्थागत निवेशक)7.2%6.3%6.2%6.4%7.2%
DII (घरेलू संस्थागत निवेशक)24.0%19.7%18.6%18.5%16.3%
Source – Trendlyne

IndusInd Bank

IndusInd Bank देश का एक प्रमुख प्राइवेट बैंक है, जो व्यक्तिगत ग्राहकों और कंपनियों दोनों को सेवाएं देता है. यह बैंक सेविंग अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, माइक्रोफाइनेंस और कमर्शियल व्हीकल लोन जैसी कई सुविधाएं देता है. साथ ही, डिजिटल टेक्नोलॉजी पर इसका खास ध्यान इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है.

DII-FII की हिस्सेदारी

सारांश (Summary)मार्च 2026दिसम्बर 2025सितम्बर 2025जून 2025मार्च 2025
प्रमोटर (Promoter)15.8%15.8%15.8%15.8%15.8%
FII (विदेशी संस्थागत निवेशक)28.6%31.6%34.3%33.7%29.5%
DII (घरेलू संस्थागत निवेशक)40.5%35.4%32.0%33.6%36.7%
Source – Trendlyne

Vishal Mega Mart

Vishal Mega Mart एक हाइपरमार्केट चेन है, जो खासकर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के ग्राहकों को ध्यान में रखकर काम करती है. यहां कपड़े, घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें (FMCG) एक ही जगह पर मिलती हैं. सस्ती कीमत और बड़े नेटवर्क के कारण यह कंपनी तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

FII-DII की हिस्सेदारी

सारांश (Summary)मार्च 2026दिसम्बर 2025सितम्बर 2025जून 2025मार्च 2025
प्रमोटर (Promoter)40.1%54.1%54.1%54.2%74.6%
FII (विदेशी संस्थागत निवेशक)22.0%15.5%15.4%12.9%7.0%
DII (घरेलू संस्थागत निवेशक)32.7%25.5%25.4%27.3%12.2%
Source – Trendlyne

PB Fintech

PB Fintech एक फिनटेक कंपनी है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इंश्योरेंस और लोन से जुड़ी सेवाएं देती है. यह कंपनी ग्राहकों को इंश्योरेंस और क्रेडिट प्रोडक्ट्स की तुलना करने और खरीदने की सुविधा देती है. डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ, इस तरह के प्लेटफॉर्म की मांग तेजी से बढ़ रही है.

FII-DII की हिस्सेदारी

सारांश (Summary)मार्च 2026दिसम्बर 2025सितम्बर 2025जून 2025मार्च 2025
प्रमोटर (Promoter)0%0%0%0%0%
FII (विदेशी संस्थागत निवेशक)39.9%40.8%43.6%46.8%45.9%
DII (घरेलू संस्थागत निवेशक)36.7%29.5%26.6%23.3%23.0%
Source – Trendlye

यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories