E100 Fuel Pumps को मंजूरी मिली तो इन 3 शेयरों में आ सकती है तेजी, 5 साल में 131% तक रिटर्न; रखें नजर
अगर सरकार E100 Fuel Pumps को मंजूरी देती है तो एथेनॉल इंडस्ट्री के लिए नया मार्केट खुल सकता है. इससे एथेनॉल की मांग बढ़ने, प्रोडक्शन कैपेसिटी का बेहतर यूज होने और शुगर कंपनियों की कमाई में सुधार की संभावना है.

देश में E100 Fuel Pumps लगाने का प्रस्ताव एक बार फिर चर्चा में है. इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से एथेनॉल डिस्टिलरी E100 फ्यूल पंप लगाने की अनुमति देने की मांग की है. यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो एथेनॉल इंडस्ट्री को नया मार्केट मिल सकता है. इससे प्रोडक्शन कैपेसिटी का बेहतर यूज होने, कंपनियों की कमाई बढ़ने और एथेनॉल कारोबार से जुड़ी शुगर कंपनियों के शेयरों पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है.
बढ़ सकती है कंपनियों की कमाई
इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय से E100 Fuel Pumps की अनुमति देने की मांग की है. अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो एथेनॉल प्रोडक्शन के लिए एक नया मार्केट तैयार हो सकता है. अभी एथेनॉल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के जरिये पेट्रोल में मिलाया जाता है. नई सिस्टम लागू होने पर कंपनियां सीधे E100 ईंधन की सप्लाई कर सकेंगी. इससे सप्लाई चेन की कॉस्ट घटेगी और प्रोडक्शन कैपेसिटी का बेहतर यूज होगा.
Balrampur Chini Mills
Balrampur Chini Mills देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड शुगर और एथेनॉल कंपनियों में शामिल है. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में एथेनॉल प्रोडक्शन कैपेसिटी का लगातार विस्तार किया है और सरकार के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम की प्रमुख सप्लायर है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 11893 करोड़ रुपये है. 6 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 1.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली जिसके बाद यह 570 रुपये पर ट्रेड कर रहें थे. इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 61 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Triveni Engineering and Industries
कंपनी शुगर, एथेनॉल, इंजीनियरिंग और पावर ट्रांसमिशन बिजेनेस में एक्टिव है. कंपनी ने भी एथेनॉल डिस्टिलेशन कैपेसिटी बढ़ाई है. इसका मार्केट कैप लगभग 10197 करोड़ रुपये है और शेयर 465.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था. E100 Fuel Pumps शुरू होने पर दोनों कंपनियों के बायोफ्यूल कारोबार को नई रफ्तार मिल सकती है.6 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 0.84 फीसदी की तेजी देखने को मिली जिसके बाद यह 462 रुपये पर ट्रेड कर रहें थे. इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 131 फीसदी का रिटर्न दिया
यह भी पढ़ें- 10 सबसे बड़े शेयरों में FII की हिस्सेदारी 20 साल के निचले स्तर पर, एक्सिस बैंक से लेकर RIL तक हैं शामिल
Dalmia Bharat Sugar
Dalmia Bharat Sugar and Industries शुगर, एथेनॉल और रिन्यूएबल पावर कारोबार से जुड़ी हुई है. कंपनी लगातार एथेनॉल प्रोडक्शन बढ़ा रही है ताकि सरकार की बायोफ्यूल नीति का फायदा उठा सके. इसका मार्केट कैप करीब 2985 करोड़ रुपये है.6 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 8.95 फीसदी की तेजी देखने को मिली जिसके बाद यह 371 रुपये पर ट्रेड कर रहें थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.