इस फार्मा शेयर ने बनाया नया ऑल टाइम हाई, FSSAI की मंजूरी से मिला बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक
FSSAI की मंजूरी के बाद निवेशकों ने शेयर में जोरदार खरीदारी की. सोमवार को Fermenta Biotech का शेयर करीब 13.48 फीसदी चढ़कर 389.25 रुपये पर पहुंच गया और इस दौरान नया ऑल टाइम हाई भी दर्ज किया.
सोमवार को बाजार में तेजी के बीच Fermenta Biotech के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 13.48 फीसदी उछलकर 389.25 रुपये पर पहुंच गया और इस दौरान नया ऑल टाइम हाई भी बना. तेजी की वजह Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) से कंपनी को मिली एक अहम रेगुलेटरी मंजूरी रही. इसके साथ ही शेयरों में वॉल्यूम दमदार रहा. कारोबार के दौरान करीब 18.4 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई.
FSSAI से मिली प्लांट बेस्ड Vitamin D3 की मंजूरी
Fermenta Biotech को VITADEE Green® नाम से तैयार किए गए अपने प्लांट-बेस्ड Vitamin D3 (Cholecalciferol) को भारत में हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल और खाद्य उत्पादों में इस्तेमाल करने के लिए FSSAI की मंजूरी मिल गई है.
पोषण बाजार में बढ़ेगा कारोबार
कंपनी का कहना है कि शहरी जीवनशैली, लंबे समय तक घर या दफ्तर के भीतर रहने और धूप की कमी के कारण भारत में Vitamin D की कमी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है. FSSAI की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को उम्मीद है कि फूड फोर्टिफिकेशन कार्यक्रमों में उसकी भागीदारी बढ़ेगी.
शेयर में आई जोरदार तेजी
FSSAI की मंजूरी के बाद निवेशकों ने शेयर में जोरदार खरीदारी की. सोमवार को Fermenta Biotech का शेयर करीब 13.48 फीसदी चढ़कर 389.25 रुपये पर पहुंच गया और इस दौरान नया ऑल टाइम हाई भी दर्ज किया.
कंपनी का कारोबार
Fermenta Biotech Limited Vitamin D3, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) और स्पेशियलिटी न्यूट्रिशन इंग्रेडिएंट्स के विकास और निर्माण का कारोबार करती है. कंपनी फार्मास्युटिकल, फूड फोर्टिफिकेशन, एनिमल न्यूट्रिशन और न्यूट्रास्यूटिकल इंडस्ट्री को भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पाद उपलब्ध कराती है.
Fermenta Vitamin D3 समाधान बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी अपनी पेटेंटेड VITADEE Green® तकनीक के जरिए प्लांट-बेस्ड Vitamin D3 की पहुंच बढ़ाने और भारत में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर तथा फूड फोर्टिफिकेशन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ब्रांड नहीं, ब्रांड्स के पीछे की कंपनियां! रडार पर रखें ये 3 शेयर, क्लाइंट लिस्ट में PepsiCo, Coca-Cola, Nestle जैसे दिग्गज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ITR में Tax Credit Mismatch है तो अटक सकता है रिफंड, ऐसे करें तुरंत सुधार
Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी, लगातार चौथे दिन बाजार में हरियाली; निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़ रुपये
E100 Fuel Pumps को मंजूरी मिली तो इन 3 शेयरों में आ सकती है तेजी, 5 साल में 131% तक रिटर्न; रखें नजर
