70% टूटा Mukul Agrawal के पोर्टफोलियो का यह शेयर, AI और सेमीकंडक्टर बूम से कर सकता है वापसी; रखें नजर
Mukul Agrawal के पोर्टफोलियो में शामिल Sahasra Electronic Solutions का शेयर अपने हाई लेवल से करीब 70 फीसदी टूट चुका है. हालांकि अब कंपनी के कारोबार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.
Mukul Agrawal Stock: दिग्गज निवेशक Mukul Agrawal के पोर्टफोलियो में शामिल Sahasra Electronic Solutions का शेयर अपने हाई लेवल से करीब 70 फीसदी तक टूट चुका है. हालांकि अब कंपनी के कारोबार में धीरे- धीरे सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं. सेमीकंडक्टर और मेमोरी कारोबार में बढ़ती मांग, नए ऑर्डर, घरेलू कारोबार का विस्तार और कंपनी की भविष्य की योजनाएं निवेशकों का ध्यान फिर से इस शेयर की ओर खींच रही हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या यह शेयर फिर से रिकवरी की राह पर लौट सकता है.
70 फीसदी गिरावट की वजह क्या रही
Sahasra Electronic Solutions का मार्केट कैप करीब 755 करोड़ रुपये है और शेयर करीब 302 रुपये के लेवल पर बंद हुआ. कंपनी का PE लगभग 62 है, जबकि इंडस्ट्री का औसत PE 85.86 के आसपास है. पिछले वित्त वर्ष में वैश्विक भू राजनीतिक तनाव, अमेरिका की नई व्यापार नीतियां और निर्यात ऑर्डर में कमी के कारण कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा. इसके चलते शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली.
इन कारणों से आई थी गिरावट
पहले कंपनी की कुल आय का 80 से 90 फीसदी हिस्सा निर्यात से आता था, लेकिन कमजोर वैश्विक मांग के कारण यह घटकर 50 से 55 फीसदी रह गया. घरेलू कारोबार बढ़ा, लेकिन वहां मार्जिन कम होने से मुनाफे पर दबाव आया. इसके अलावा eSIM प्रोजेक्ट की मंजूरी में देरी और मेमोरी कारोबार में कमजोर कीमतों के कारण सेमीकंडक्टर डिवीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका.
अब दिख रहे हैं रिकवरी के संकेत
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 58.16 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया. इस दौरान EBITDA मार्जिन 12.63 फीसदी और PAT मार्जिन 15.49 फीसदी रहा. कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए 130 करोड़ रुपये के स्टैंडअलोन रिवेन्यू का लक्ष्य बरकरार रखा है. मैनेजमेंट का मानना है कि दूसरी छमाही का प्रदर्शन पहली छमाही से बेहतर रह सकता है.
नए कारोबार और विस्तार पर कंपनी का जोर
कंपनी अब केवल निर्यात पर निर्भर नहीं रहना चाहती. इसके लिए उसने EV Charger, Industrial Electronics, Metering Products, Automotive Electronics और GPS Tracking Solutions जैसे नए कारोबार में विस्तार शुरू किया है. साथ ही दो नई SMT लाइन और ऑटोमेशन में निवेश किया जा रहा है. इससे उत्पादन क्षमता बढ़ने और भविष्य में बडे़ ऑर्डर संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है.
सेमीकंडक्टर कारोबार पर बड़ा दांव
कंपनी का मानना है कि भारत का सेमीकंडक्टर बाजार आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ेगा. कंपनी के अनुसार वित्त वर्ष 2027 में सेमीकंडक्टर कारोबार से करीब 50 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य है. इसके बाद वित्त वर्ष 2028 में इसे बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना है. अगले चार से पांच वर्षों में यह कारोबार 600 से 650 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.
यह भी पढ़ें- Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी, लगातार चौथे दिन बाजार में हरियाली; निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़ रुपये
आगे किन बातों पर रहेगी निवेशकों की नजर
कंपनी के पास करीब 68.5 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है और सेमीकंडक्टर कारोबार में 60 फीसदी से ज्यादा निर्यात का योगदान है. साथ ही भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चिरिंग को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाएं और AI आधारित मेमोरी चिप की बढ़ती वैश्विक मांग कंपनी के लिए पॉजिटिव अवसर बन सकती हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook July 7: चार्ट पर बनी बुल कैंडल और रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर इंडेक्स, कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?
Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी, लगातार चौथे दिन बाजार में हरियाली; निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़ रुपये
E100 Fuel Pumps को मंजूरी मिली तो इन 3 शेयरों में आ सकती है तेजी, 5 साल में 131% तक रिटर्न; रखें नजर
