Stock to Watch: अडानी पावर, स्विगी और शिपरॉकेट के शेयरों पर रखें नजर, हुई हैं कारोबारी गतिविधियां; दिख सकता है एक्शन
Stock to Watch Today: जिन स्टॉक्स पर नजर रहने की संभावना है, उनमें कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, स्विगी, BCPL रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, अडानी पावर, राजपूताना स्टेनलेस, 63 मून्स टेक्नोलॉजीज और शिपरॉकेट शामिल हैं. डिफेंस स्टॉक्स भी निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं.
Highlights
- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ट्रैक्टर मार्केट में अपनी लीडरशिप बनाए रखी है.
- डिफेंस स्टॉक्स भी निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं.
- बीते दिन टेक्नोलॉजी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई.
Stock to Watch Today: मंगलवार 8 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार के निवेशक कई कंपनियों पर नजर रख सकते हैं. ऐसा बाजार बंद होने के बाद हुई अहम बिजनेस गतिविधियों, ऑर्डर मिलने, हिस्सेदारी बेचने, फंड जुटाने की योजनाओं और निवेश की घोषणाओं के कारण होगा. जिन स्टॉक्स पर नजर रहने की संभावना है, उनमें कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, स्विगी, BCPL रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, अडानी पावर, राजपूताना स्टेनलेस, 63 मून्स टेक्नोलॉजीज और शिपरॉकेट शामिल हैं.
डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल द्वारा लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने के बाद डिफेंस स्टॉक्स भी निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं.
कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
कंपनी को ईस्टर्न रेलवे से BVCM टाइप ब्रेक वैन वाले BLSS वैगन के 12 रेक की सप्लाई के लिए 89.09 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस ऑर्डर में GST भी शामिल है.
स्विगी
कंपनी अपनी B2B डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट, ‘लिंक लॉजिस्टिक्स’ (Lynk Logistics) में अपनी पूरी हिस्सेदारी कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘उड़ान’ (Udaan) की पैरेंट कंपनी को 500 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रही है. इस डील से स्विगी को उड़ान में लगभग 2.8% हिस्सेदारी मिलेगी.
कंपनी के अनुसार, उड़ान में 75 करोड़ रुपये के अलग से प्राइमरी इन्वेस्टमेंट से उसकी हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 3.2% हो जाएगी.
BCPL रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर
कंपनी ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिवीजन के 54.74 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (lowest bidder) बनकर उभरी है. इस प्रोजेक्ट में पुरानी हो चुकी कैटेनरी और कॉन्टैक्ट वायर, ड्रॉपर और पुराने स्ट्रक्चर को बदलना शामिल है.
अडानी पावर
GVK एनर्जी के लिए कंपनी के रिजॉल्यूशन प्लान को क्रेडिटर्स की कमिटी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ मिला है. GVK एनर्जी उत्तराखंड में 330 MW का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट चलाती है.
डिफेंस स्टॉक्स
डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये के अलग-अलग डिफेंस एक्विजिशन प्रपोजल को सैद्धांतिक मंज़ूरी दी है. इन मंजूरियों में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए हेलिकॉप्टर, वाहन, माइन लेयर और ब्रिज सिस्टम जैसे उपकरण शामिल हैं.
राजपूताना स्टेनलेस
कंपनी को 22.71 करोड़ रुपये और 16.21 करोड़ रुपये के पावर प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं. हाल ही में स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद मिले ये नए ऑर्डर कंपनी की बढ़ती ऑर्डर बुक में और इजाफा करेंगे.
63 मून्स टेक्नोलॉजीज
इसकी सब्सिडियरी ‘टिकर’ (Ticker) ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज सिंगापुर को 70 करोड़ रुपये के शेयर अलॉट किए. अलॉटमेंट के बाद, टिकर में FTSPL की हिस्सेदारी बढ़कर 65.80% हो गई.
शिप रॉकेट
टेमासेक (Temasek) समर्थित भारतीय लॉजिस्टिक्स कंपनी शिप रॉकेट ने सोमवार को बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नुकसान कम होकर 13.71 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह नुकसान 18 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुख्य शिपिंग बिजनेस में बढ़ोतरी से यह सुधार हुआ है.
स्टैंडअलोन आधार पर, टेमासेक समर्थित लॉजिस्टिक्स कंपनी ने 20.16 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे 8.99 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू ट्रैक्टर मार्केट में अपनी लीडरशिप की स्थिति बनाए रखी है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में वॉल्यूम के हिसाब से कंपनी की हिस्सेदारी अनुमानित 44.9% रही. इसकी तुलना वित्त वर्ष 2026 में 43.6% और वित्त वर्ष 2025 में 43.3% हिस्सेदारी से की जा सकती है. कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, कंपनी के ट्रैक्टर पोर्टफोलियो में महिंद्रा, स्वराज, ट्रैकस्टार और OJA ब्रांड शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stock Market Holiday: इस मंगलवार बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार
जियो IPO से अंबानी की असली परीक्षा, क्या युवा निवेशक लगाएंगे दांव?
Suzlon, Adani Green Energy से Polycab तक, इन 3 शेयर्स में मिल सकता है 73% तक का बंपर रिटर्न!
