इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?

गुरुवार को Cipla के शेयर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 6.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,411.8 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 3.47 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं तीन महीनों में इसमें 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है.

सिप्ला कंपनी Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Cipla Target Price : ब्रोकरेज हाउस Emkay Global Financial Services ने Cipla पर अपनी रेटिंग Reduce से बढ़ाकर Add कर दी है. साथ ही टारगेट प्राइस को करीब 7 प्रतिशत बढ़ाकर 1,450 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 1,350 रुपये था. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का Q4FY26 EBITDA मार्जिन बाजार और अनुमान से कमजोर रहा, लेकिन ग्रॉस मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा, जिसे पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.

घरेलू बिजनेस और US कारोबार पर क्या कहा?

Emkay के अनुसार Cipla की घरेलू बिक्री में मजबूती मुख्य रूप से इन-लाइसेंस्ड ब्रांड्स की वजह से आई है और पिछले दो वर्षों से यही ग्रोथ पैटर्न देखने को मिल रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY27 में भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है. वहीं US कारोबार अनुमान के अनुरूप रहा और इससे Lanreotide और gRevlimid के बिना कंपनी की बेस रेवेन्यू स्थिति साफ नजर आई. Emkay ने कहा कि किसी तरह का निगेटिव सरप्राइज नहीं आना भी बाजार के लिए अच्छी बात है.

इनहलेशन और पेप्टाइड पाइपलाइन पर फोकस

ब्रोकरेज ने कहा कि लंबे समय से उसकी निगेटिव थीसिस इस बात पर आधारित थी कि Cipla के इनहलेशन प्रोडक्ट्स को मंजूरी मिलने में ज्यादा समय लग सकता है. हालांकि FY27 और FY28 के अनुमान में इनहलेशन और पेप्टाइड पाइपलाइन पहले से शामिल है. Emkay का मानना है कि अगर प्रमुख प्रोडक्ट अप्रूवल में देरी भी होती है तो मौजूदा स्तर से शेयर में ज्यादा गिरावट की संभावना सीमित है. साथ ही नए प्रोडक्ट अप्रूवल का मोमेंटम शुरू होने के बाद स्टॉक के बॉटम को पकड़ना काफी मुश्किल हो सकता है.

Elara ने घटाई रेटिंग, टारगेट प्राइस भी कम किया

दूसरी ओर Elara Capital ने Cipla पर अपना नजरिया कमजोर किया है. ब्रोकरेज ने FY27 के कोर अर्निंग अनुमान में 4 प्रतिशत की कटौती की है, जबकि FY28 के अनुमान को बरकरार रखा है और FY29 का अनुमान जोड़ा है. Elara ने शेयर की रेटिंग Accumulate से घटाकर Reduce कर दी और टारगेट प्राइस घटाकर 1,349 रुपये कर दिया.

शेयर में जोरदार तेजी

गुरुवार को Cipla के शेयर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 6.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,411.8 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 3.47 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं तीन महीनों में इसमें 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है. हालांकि पिछले एक साल में शेयर करीब 7 प्रतिशत कमजोर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1.14 लाख करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.