कम P/E, मजबूत ग्रोथ! इथेनॉल बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है फायदा; निवेशक रखें नजर

भारत में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग टारगेट से शुगर सेक्टर की कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बन रहा है. Magadh Sugar and Energy और Uttam Sugar Mills जैसे कम P/E वाले शेयर निवेशकों की नजर में हैं. इन कंपनियों को इथेनॉल प्रोडक्शन, बेहतर कैश फ्लो और डाइवर्सिफाइड रेवेन्यू का फायदा मिल सकता है. ये तीनों अंडरवैल्यूड शुगर स्टॉक्स आने वाले समय में ग्रोथ का बड़ा मौका बन सकते हैं.

इथेनॉल स्टॉक्स Image Credit: tv9 bharatvarsh

Ethanol Stocks: भारत में पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने की सरकारी नीति अब शुगर कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बनती जा रही है. इससे शुगर इंडस्ट्री को केवल चीनी कीमतों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि इथेनॉल प्रोडक्शन के जरिए कंपनियों को स्थिर आय, बेहतर कैश फ्लो और डाइवर्सिफाइड रेवेन्यू सोर्स मिलेगा. सरकार का 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग टारगेट इस सेक्टर के लिए मजबूत ग्रोथ ट्रिगर माना जा रहा है. ऐसे माहौल में कुछ शुगर कंपनियां कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही हैं, जो आगे निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकती हैं.

Magadh Sugar and Energy

इस लिस्ट में पहला नाम Magadh Sugar and Energy का है. कंपनी का कारोबार शुगर, इथेनॉल और को-जनरेशन सेगमेंट्स में फैला हुआ है. कंपनी के पास 3 शुगर मिल्स हैं, जिनकी कुल क्रशिंग कैपेसिटी 21,500 TCD है. वहीं इथेनॉल के लिए दो डिस्टिलरीज हैं, जिनकी कुल कैपेसिटी 155 KLPD है. साथ ही 38 मेगावाट पावर जनरेशन फैसिलिटी भी मौजूद है.

वैल्यूएशन की बात करें तो कंपनी का P/E 8.4x और P/B 0.9x है, जो इसे आकर्षक बनाता है. FY23 से FY25 के बीच कंपनी की नेट सेल्स 9,534 मिलियन रुपये से बढ़कर 13,223 मिलियन रुपये हो गई. हालिया तिमाही में भी कंपनी ने सेल्स और प्रॉफिट में सुधार दर्ज किया है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 2.39 फीसदी बढ़कर 527.40 रुपये पर पहुंच गया है.

EID Parry

दूसरा नाम EID Parry का है, जो शुगर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है और इथेनॉल ब्लेंडिंग थीम में तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी साउथ इंडिया में 6 शुगर फैक्ट्रीज चलाती है, जिनकी क्रशिंग कैपेसिटी 40,800 TCD है. इसके अलावा 140 मेगावाट पावर जनरेशन और 5 डिस्टिलरीज के जरिए 582 KLPD प्रोडक्शन कैपेसिटी है.

कंपनी का P/E ratio 7.04x है, जो सेक्टर एवरेज से कम है. रिटर्न रेशियो भी मजबूत हैं, जहां ROCE 34.7 फीसदी और ROE 22.4 फीसदी है. कंपनी लगातार डिस्टिलरी कैपेसिटी बढ़ा रही है, ताकि इथेनॉल डिमांड का फायदा उठाया जा सके. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.10 फीसदी गिरकर 871.60 रुपये पर पहुंच गया है.

Uttam Sugar Mills

तीसरा नाम Uttam Sugar Mills का है. कंपनी शुगर, इथेनॉल और बगास बेस्ड पावर जनरेशन जैसे डाइवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल पर काम करती है. इसकी शुगर क्रशिंग कैपेसिटी 26,200 TCD, पावर कैपेसिटी 122 मेगावाट और डिस्टिलरी कैपेसिटी 300 KLPD है.

कंपनी का P/E 8.7x और P/B 1.2x है. राइजिंग इथेनॉल ब्लेंडिंग से कंपनी की अर्निंग्स डाइवर्सिफाई हो सकती है और साइक्लिकल शुगर प्राइसेज पर निर्भरता घट सकती है.ऑपरेशनल लेवरेज से भविष्य में प्रॉफिटेबिलिटी में सुधरने की संभावना है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 4.84 फीसदी बढ़कर 264.64 रुपये पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: झुलसा रही गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बताई ठंडक की टाइमलाइन; जानें यूपी-बिहार और दिल्ली का मौसम अपडेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.