झुलसा रही गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बताई ठंडक की टाइमलाइन; जानें यूपी-बिहार और दिल्ली का मौसम अपडेट
उत्तर भारत में अभी कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी रहेगा. यूपी, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार बना रहेगा. हालांकि महीने के अंत तक मौसम बदलने के संकेत हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. जहां एक तरफ भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों बाद राहत के संकेत भी मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.
यूपी और बिहार में बढ़ेगा तापमान, हीटवेव का भी खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और ज्यादा तेज होने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. वहीं बिहार में 23 से 25 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 24 से 27 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं.
हालांकि, महीने के अंत तक यानी 28 से 29 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.
दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है. 23 से 25 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इन दिनों आसमान साफ रहेगा और लू चलने की स्थिति बनी रहेगी. 25 अप्रैल के बाद हल्के बादल और गरज-चमक के साथ मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में भी असर
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी हीटवेव का असर साफ दिखेगा. 23 से 29 अप्रैल के बीच राजस्थान में लगातार लू चलने की संभावना है, जबकि हरियाणा और पंजाब में भी 23 से 24 अप्रैल को गर्मी चरम पर रहेगी. हालांकि 26 से 28 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी.
कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार:
- 26 अप्रैल के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी.
- 27 से 29 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- भारत अगले 90 दिनों में जर्मनी के साथ सबसे बड़ी डिफेंस डील के लिए तैयार, 8 अरब डॉलर के सबमरीन समझौते पर नजर
Latest Stories
दिल्ली में नकली ENO और नेस्कैफे फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 लाख से ज्यादा सैशे जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर भारत में बढ़ेगा गर्मी का सितम! दिल्ली-यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट; 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
उत्तर भारत में बढ़ेगा गर्मी का कहर, दिल्ली-UP-बिहार में हीटवेव का अलर्ट; 44 डिग्री तक जाएगा पारा
