जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड

जियोपॉलिटिकल टेंशन और तेल कीमतों में संभावित तेजी के बीच एथेनॉल सेक्टर फिर चर्चा में है. Balrampur Chini Mills, EID Parry (India) Ltd और Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd जैसे प्रमुख शेयर अपने 52 वीक हाई से 20 से 30 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. रिन्यूएबल एनर्जी डिमांड, सरकार की एथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी और इंटीग्रेटेड शुगर-एथेनॉल मॉडल इस इंडस्ट्री को लॉन्गटर्म सपोर्ट देते हैं.

इथेनॉल स्टॉक्स Image Credit: tv9 bharatvarsh

Ethanol sector stocks: दुनिया भर में जियोपॉलिटिकल टेंशन अपने चरम पर है. टेंशन बढ़ने के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. इसी बीच निवेशकों की नजर एथेनॉल सेक्टर की कंपनियों पर टिकी हुई है. एथेनॉल सेक्टर में लॉन्गटर्म ग्रोथ की कहानी अभी भी मजबूत मानी जा रही है. बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी डिमांड, सरकार की ब्लेंडिंग पॉलिसी और इंटीग्रेटेड शुगर-एथेनॉल मॉडल इस इंडस्ट्री को समर्थन देते हैं. हालांकि हालिया तिमाहियों में मार्जिन दबाव और नीति संबंधी अनिश्चितता के कारण कई प्रमुख शेयर अपने 52 वीक हाई से नीचे ट्रेड कर रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं उन तीन कंपनियों के बारे में, जिन पर निवेशक नजर रख सकते हैं.

Balrampur Chini Mills Ltd

Balrampur Chini Mills Ltd देश की प्रमुख इंटीग्रेटेड शुगर और एथेनॉल कंपनियों में शामिल है, जिसके साथ डिस्टिलरी और पावर कोजनरेशन बिजनेस भी जुड़ा है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 627 रुपये के 52 वीक हाई से करीब 24 फीसदी गिरकर 470 रुपये पर बंद हुआ. 9495 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 165 फीसदी रिटर्न दिया है.

EID Parry (India) Ltd

EID Parry (India) Ltd शुगर और एथेनॉल उत्पादन के साथ फार्म इनपुट बिजनेस में भी मजबूत मौजूदगी रखती है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 1246 रुपये के 52 वीक हाई से लगभग 30 फीसदी नीचे 865 रुपये पर बंद हुआ. 15389 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने 5 वर्षों में 171 फीसदी रिटर्न दिया है.

Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd

Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd भी इस लिस्ट में शामिल है, जो डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का शेयर 464 रुपये के 52 वीक हाई से करीब 20 फीसदी नीचे 302 रुपये पर बंद हुआ. 2444 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी शुगर, इंडस्ट्रियल अल्कोहल और पावर जेनरेशन में सक्रिय है और पिछले 5 वर्षों में 88 फीसदी रिटर्न दे चुकी है.

यह भी पढ़ें: 2 मार्च को कहां पहुंच सकता है सोने-चांदी का भाव? एक्सपर्ट्स की राय- 3-6% की गैप-अप रैली संभव, जानें वजह

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स