बड़े प्लेयर्स की बड़ी खरादारी! मार्च में इन 3 शेयरों में FIIs ने लगाया जमकर पैसा, रडार पर रखें स्टॉक्स
मार्च 2026 में कुछ मिड और स्मॉलकैप शेयरों में FIIs की दिलचस्पी बढ़ी है. Sical Logistics में हिस्सेदारी 0 से 3.09 प्रतिशत, Silver Touch Technologies में 0.75 से 1.31 प्रतिशत और NIBE में 5.99 से 8.70 प्रतिशत हुई. यह संकेत देता है कि विदेशी निवेशक इन कंपनियों में ग्रोथ की संभावना देख रहे हैं, जिससे ये शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं.
विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FII शेयर बाजार के बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं. ये म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, हेज फंड जैसी बड़ी संस्थाएं होती हैं, जो अलग-अलग देशों में निवेश करती हैं. इनके निवेश से बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है, ट्रेंड बनते हैं और कई बार शेयरों की दिशा भी तय होती है. ऐसे में जिन शेयरों में FIIs अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, वे निवेशकों के रडार पर आ जाते हैं. मार्च 2026 में भी कुछ ऐसे ही शेयर देखने को मिले हैं.
Sical Logistics Limited
Sical Logistics Limited इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेक्टर की कंपनी है. यह पोर्ट हैंडलिंग, रोड और रेल ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग और कंटेनर लॉजिस्टिक्स जैसी सेवाएं देती है. कंपनी कोयला, उर्वरक और कमोडिटी सेक्टर की कंपनियों को एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स सपोर्ट देती है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो इस कंपनी में FII की हिस्सेदारी में बड़ा उछाल देखने को मिला है. दिसंबर 2025 में जहां FII की हिस्सेदारी 0 प्रतिशत थी, वहीं मार्च 2026 में यह बढ़कर 3.09 प्रतिशत हो गई. इस दौरान प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.50 प्रतिशत और पब्लिक की 23.33 प्रतिशत रही, जबकि DII की हिस्सेदारी केवल 0.07 प्रतिशत है.
Silver Touch Technologies Limited
Silver Touch Technologies Limited आईटी सर्विस और डिजिटल सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है. यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस में काम करती है. कंपनी सरकारी संस्थाओं और एंटरप्राइज क्लाइंट्स के साथ मिलकर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करती है.
इस कंपनी में भी FII की दिलचस्पी बढ़ी है. दिसंबर 2025 में FII की हिस्सेदारी 0.75 प्रतिशत थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 1.31 प्रतिशत हो गई. प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.61 प्रतिशत है, जबकि पब्लिक के पास 24.04 प्रतिशत शेयर हैं. DII की हिस्सेदारी यहां भी काफी कम यानी 0.05 प्रतिशत है.
NIBE Limited
NIBE Limited डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी है. यह डिफेंस और एयरोस्पेस के लिए स्पेशलाइज्ड कंपोनेंट्स और उपकरण बनाती है. कंपनी प्रिसिजन इंजीनियरिंग और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करती है, जिससे देश के डिफेंस सेक्टर को मजबूती मिलती है.
इस शेयर में भी FII की हिस्सेदारी बढ़ी है. दिसंबर 2025 में FII की हिस्सेदारी 5.99 प्रतिशत थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 8.70 प्रतिशत हो गई. प्रमोटर्स के पास 53.39 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक के पास 37.56 प्रतिशत शेयर हैं. DII की हिस्सेदारी 0.35 प्रतिशत के आसपास है.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर ने 1 लाख को ₹32 लाख बनाया, कर्ज लगभग जीरो, एक साल के निचले स्तर से 193% भागा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
