FMCG दिग्गज ने ₹22 के डिविडेंड का किया ऐलान, प्रॉफिट 21 फीसदी उछला; देखें अर्निग्स रिपोर्ट

HUL Dividend 2026: मार्च तिमाही FY26 में उत्पादों की बिक्री से होने वाला रेवेन्यू 8.13 फीसदी बढ़कर 16,172 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 16,172 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 7.6% बढ़कर 16,351 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 15,190 करोड़ रुपये था.

एचयूएल ने डिविडेंड का किया ऐलान. Image Credit: @Money9live

FMCG की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने गुरुवार को मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 20.96 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की. यह प्रॉफिट बढ़कर 2,994 करोड़ रुपये हो गया. इसमें बिक्री की मात्रा में बढ़ोतरी और न्यूट्रिशनलैब में अपनी हिस्सेदारी बेचने से मिली रकम का योगदान रहा. बोर्ड ने प्रति शेयर 22 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है. HUL की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने जनवरी-मार्च FY25 में 2,475 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था.

अर्निंग्स स्टेटमेंट

मार्च तिमाही FY26 में उत्पादों की बिक्री से होने वाला रेवेन्यू 8.13 फीसदी बढ़कर 16,172 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 16,172 करोड़ रुपये था. HUL ने अपने अर्निंग्स स्टेटमेंट में कहा कि इसकी मुख्य वजह ‘6 फीसदी की अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ’ थी.

  • नेट प्रॉफिट 21.4% बढ़कर 2,992 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 2,475 करोड़ रुपये था.
  • रेवेन्यू 7.6% बढ़कर 16,351 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 15,190 करोड़ रुपये था.
  • बोर्ड ने प्रति शेयर 22 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है.

12 तिमाहियों में सबसे अधिक ग्रोथ

इस तिमाही में कुल खर्च 16,615 करोड़ रुपये रहा, जो 7.2 फीसदी ज्यादा है. कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 5.01 फीसदी बढ़कर 16,580 करोड़ रुपये हो गई. कंपनी ने कहा, ‘यह 12 तिमाहियों में हमारी सबसे अधिक ग्रोथ है.

पूरे FY26 के लिए, HUL ने 15,059 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जिसमें न्यूट्रिशनलैब के विनिवेश से मदद मिली. कुल आय 4.6 प्रतिशत बढ़कर 65,219 करोड़ रुपये हो गई.

मांग के माहौल में सुधार

HUL की CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रिया नायर ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2026 में सहायक मैक्रो-इकोनॉमिक नीतियों की वजह से मांग के माहौल में सुधार देखने को मिला. इस साल के दौरान, हमने ग्रोथ को तेज करने के लिए कई अहम कदम उठाए, जिनमें अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बनाना, बड़े पैमाने पर डिमांड पैदा करने के लिए निवेश बढ़ाना, मांग पैदा करने की अपनी फ्रंटलाइन क्षमताओं को मजबूत करना, और तेजी, फोकस और बेहतर काम करने के लिए संगठन को आसान बनाना शामिल है.’

प्रिया नायर ने आगे कहा, ‘हम अपने मजबूत ब्रांड, मजबूत वित्तीय स्थिति और ऑपरेशनल फुर्ती के सहारे इस अस्थिर कारोबारी माहौल का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. हम अपने कंज्यूमर बेस को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं, साथ ही टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी ग्रोथ भी दे रहे हैं.’

HUL शेयर की कीमत

गुरुवार को BSE पर HUL के शेयर 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 2,252.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: Federal Bank के शेयर 350 रुपये का हिट करेंगे टारगेट, ब्रोकरेज बुलिश; जानें, ट्रिगर का क्या बनेगा आधार

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.