Federal Bank के शेयर 350 रुपये का हिट करेंगे टारगेट, ब्रोकरेज बुलिश; जानें, ट्रिगर का क्या बनेगा आधार
Federal Bank Share Price Target 2026: फेडरल बैंक (FB) ने क्रेडिट ग्रोथ में सालाना आधार पर लगभग 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. हालांकि यह सिस्टम स्तर से कम रही, क्योंकि बैंक मुनाफे पर फोकस कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म Emkay शेयर पर बुलिश है और साथ ही इसने अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है.
Federal Bank Share Price Target 2026: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर Federal Bank पर सभी की नजर है, क्योंकि पिछले सेशन में कंपनी ने अपने Q4 के नतीजे जारी किए थे. इन नतीजों के मुताबिक, FY26 की मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22 फीसदी बढ़कर 1,341 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,091 करोड़ रुपये था. बैंक के नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म Emkay शेयर पर बुलिश है और साथ ही इसने अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है.
क्रेडिट ग्रोथ में बढ़ोतरी
Emkay के अनुसार, फेडरल बैंक (FB) ने क्रेडिट ग्रोथ में सालाना आधार पर लगभग 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. हालांकि यह सिस्टम स्तर से कम रही, क्योंकि बैंक मुनाफे पर फोकस कर रहा है और उसने अपने समकक्षों की तुलना में कॉरपोरेट ग्रोथ को नियंत्रित रखा. कोर मार्जिन 3.2 फीसदी पर लगभग स्थिर रहा, जबकि आयकर वापसी पर एकमुश्त ब्याज के कारण रिपोर्टेड मार्जिन बढ़कर 3.7 फीसदी गया.
एकमुश्त प्रॉफिट
बैंक ने इन एकमुश्त प्रॉफिट का उपयोग अपने पीसीआर को 88% तक बढ़ाने के लिए किया (ईसीएल बफर बनाने के लिए 4.6 अरब रुपये का एड हॉक प्रावधान किया) और फिर भी 12.6 अरब रुपये का पीएटी और 1.4 फीसदी का आरओए (एकमुश्त आयकर वापसी ब्याज के लिए एडजस्टेड 1.2%) प्रदान किया.
ब्रोकरेज के अनुसार, बैंक मार्जिन में सुधार करने और लेनदेन बैंकिंग और रिटेल लोन में मजबूत पकड़ के माध्यम से फीस बढ़ाने के लिए बेहतर यील्ड वाले लोन पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए विकास को गति देने की योजना बना रहा है.
एसेट क्वालिटी
Emkay के अनुसार, मौजूदा आकलन के आधार पर, बैंक पश्चिम एशिया संघर्ष से एसेट क्वालिटी या एनआरआई डिपॉजिट फ्ले के लिए कोई महत्वपूर्ण जोखिम नहीं देखता है, हालांकि वह सतर्क रहता है. हाल ही में FB ने ब्लैकस्टोन को 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए कन्वर्टेबल शेयर वारंट जारी किए हैं, जिससे 2018 की अवधि में कुल मिलाकर 62 अरब रुपये का पूंजी निवेश होने की उम्मीद है.
टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म ने कहा, ‘ग्रोथ में तेजी, मार्जिन में लगातार सुधार और नियंत्रित क्रेडिट लागत को ध्यान में रखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2027-29 की अवधि में RoA बढ़कर 1.3-1.6 फीसदी हो जाएगा, जो वित्त वर्ष 2026 के अंत में 1.1 फीसदी के निचले स्तर से अधिक है. विश्वसनीय प्रबंधन के साथ मिलकर, इससे शेयर की रेटिंग में सुधार होना चाहिए. हम BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए अपना टारगेट 9 फीसदी बढ़ाकर 350 रुपये (वित्त वर्ष 2028 के 1.6 गुना ABV और 20 रुपये के सब्स वैल्यू पर आधारित) कर रहे हैं, जो पहले 320 रुपये था.’
फेडरल बैंक से जुड़ा ताजा अपडेट
इस बीच गुरुवार को खबर आई कि को प्राइवेट सेक्टर के लेंडर फेडरल बैंक ने भारत में डॉयचे बैंक के रिटेल बैंकिंग और वेल्थ बिजनेस को खरीदने के लिए चल रही बातचीत से खुद को अलग कर लिया है. इस कदम के बाद, जर्मन बैंक की भारत रिटेल यूनिट के लिए कोटक महिंद्रा बैंक ही एकमात्र दावेदार बच सकता है. इस यूनिट की कीमत लगभग 4,500 करोड़ रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FMCG दिग्गज ने ₹22 के डिविडेंड का किया ऐलान, प्रॉफिट 21 फीसदी उछला; देखें अर्निग्स रिपोर्ट
क्या 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार? पूरे महीने इतने दिन नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें छुट्टियों की लिस्ट
क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
