TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

फेडरल बैंक के शेयर ने तीसरे दिन हिट किया रिकॉर्ड हाई, रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 5.90 करोड़ शेयर

RBL Bank Share Today: बैंक का मार्केट कैप 57,602 करोड़ रुपये हो गया. दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा राकेश झुनझुनवाला के पास सितंबर 2025 तिमाही के अंत में इस निजी बैंक के 5.90 करोड़ शेयर या 2.42 फीसदी हिस्सेदारी थी.

शेयर में तेजी. Image Credit: Getty image

Federal Bank Share Today: सोमवार 27 अक्टूबर को व्यापक बाजार में तेजी के बीच फेडरल बैंक के शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. फेडरल बैंक का शेयर 227.40 रुपये के पिछले बंद भाव से 3 फीसदी बढ़कर 235.20 रुपये के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. बैंक का मार्केट कैप 57,602 करोड़ रुपये हो गया. दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा राकेश झुनझुनवाला के पास सितंबर 2025 तिमाही के अंत में इस निजी बैंक के 5.90 करोड़ शेयर या 2.42 फीसदी हिस्सेदारी थी.

शेयर में क्यों आई तेजी?

सोमवार को शेयर में तेजी तब आई जब बैंक ने कहा कि ब्लैकस्टोन, अपनी सहयोगी एशिया II टॉपको XIII के माध्यम से 6,196.51 करोड़ रुपये का निवेश करके इस लेंडर में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा. पिछले दो सत्रों में बैंकिंग शेयर 23 अक्टूबर को 231.30 रुपये और 24 अक्टूबर को 232.25 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था.

इस साल कितना उछला है स्टॉक?

पिछले पांच दिनों में फेडरल बैंक के शेयरों में लगभग 3 फीसदी और पिछले एक महीने में 23 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. पिछले छह महीनों में इस शेयर में 17 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. वर्तमान में इसका P/E रेश्यो 13.62 है.

इस साल मार्च में 172.66 रुपये प्रति शेयर के 52 वीक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, आठ महीने से भी कम समय में इस शेयर में 36 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई और आज यह 235.20 रुपये प्रति शेयर के 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंच गया.

बैंक का वित्तीय प्रदर्शन

जुलाई-सितंबर तिमाही (वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही) में फेडरल बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट साल दर साल 9.6 फीसदी घटकर 955.3 करोड़ रुपये रह गया. स्थिर मार्जिन और स्थिर लोन ग्रोथ के कारण नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल-दर-साल 5.4 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 2,495 करोड़ रुपये हो गई. फेडरल बैंक की एसेट्स क्वालिटी में सुधार हुआ. ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स (GNPA) एक साल पहले के 2.09 फीसदी से घटकर 1.83 फीसदी हो गई. नेट एनपीए 0.57 फीसदी से घटकर 0.48 फीसदी हो गया.

यह भी पढ़ें: RIL के शेयर में बंपर तेजी, मार्केट कैप 20 लाख करोड़ पार; मेटा के साथ करार के बाद दौड़ पड़ा स्टॉक

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.