TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

RIL के शेयर में बंपर तेजी, मार्केट कैप 20 लाख करोड़ पार; मेटा के साथ करार के बाद दौड़ पड़ा स्टॉक

RIL Share Price Today: आरआईएल के शेयर में एक साल में 11.56 फीसदी और दो साल में 31 फीसदी की वृद्धि हुई है. कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. यह पिछले सत्र के 19.63 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 20.03 लाख करोड़ रुपये पर रहा.

रिलायंस इंडस्ट्रीज Image Credit: Getty image

RIL Share Price Today: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में सोमवार 27 अक्टूबर को 2 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. शेयरों में तेजी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. की एक सब्सिडियरी कंपनी के साथ एक नए वेंचर के गठन की घोषणा की वजह से आई है. RIL ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड ने एक नई कंपनी, रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (REIL) का गठन किया है. यह नई यूनिट फेसबुक ओवरसीज़ इंक. के साथ एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी के रूप में काम करेगी और एंटरप्राइज एआई सर्विसेज के डेवलपमेंट, मार्केंटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल होगी.

मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के पार

रिलायंस इंटेलिजेंस के पास 70 फीसदी की मेजॉरिटी हिस्सेदारी होगी, जबकि मेटा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी फेसबुक ओवरसीज इंक. के पास शेष 30 फीसदी हिस्सेदारी होगी. इस बीच, आज शुरुआती कारोबार में RIL के शेयर 2.19 फीसदी बढ़कर 1,483.35 रुपये पर पहुंच गए. कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. यह पिछले सत्र के 19.63 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 20.03 लाख करोड़ रुपये पर रहा.

रिलायंस के शेयर की चाल

आरआईएल के शेयर में एक साल में 11.56 फीसदी और दो साल में 31 फीसदी की वृद्धि हुई है. शेयर का बीटा 1.2 है, जो एक साल में हाई अस्थिरता को दर्शाता है. यह शेयर 7 अप्रैल 2025 को 52 वीक के निचले स्तर 1115.55 रुपये पर आ गया था और इस साल 9 जुलाई को 1551 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था.

कंपनी का नेट प्रॉफिट

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल दर साल (YoY) 9.67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की. तिमाही के दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू 9.94 फीसदी बढ़कर 2,58,898 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में यह 2,35,481 करोड़ रुपये था.

RIL पर नुवामा का आउटलुक

हाल ही में नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपना आउटलुक दिया था. ब्रोकरेज फर्म ने कहा था कि न्यू एनर्जी अपना शेप ले रही है. न्यू एनर्जी रोलआउट प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 50 फीसदी जोड़ेगा, बल्कि 2035 तक नेट जीरो-कार्बन लक्ष्य को देखते हुए O2C समेत वैल्यूएशन को भी री-रेट करेगा. हम FY26E/27E EPS में 1%/1% की कटौती कर रहे हैं और वैल्यूशन को FY28 तक आगे बढ़ा रहे हैं. हम स्टॉक पर 1769 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘बाय’ कॉल को बरकरार रख रहे हैं और ये टारगेट 12 महीने के लिए है.

यह भी पढ़ें: Zen Technologies के शेयर क्यों हुए धड़ाम, डिफेंस प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी से कहां हो गई चूक?

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.