TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

₹140 का डिविडेंड देने जा रही यह दिग्गज ऑटो कंपनी, ऐलान के बाद स्टॉक में जोरदार उछाल, जानें रिकॉर्ड डेट

देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Maruti Suzuki India Ltd ने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹140 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला AGM में होगा. मजबूत शेयर प्रदर्शन और लगातार रिटर्न के बीच यह खबर निवेशकों के लिए खास अहमियत रखती है.

Maruti Suzuki India Dividend Image Credit: Canva/ Money9

Maruti Suzuki India Dividend News: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक Maruti Suzuki India Ltd ने अपने निवेशकों को खुश करने की तैयारी कर ली है. कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹140 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है. हालांकि, इस पर अंतिम मुहर शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लगेगी. मजबूत शेयर प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रिटर्न के बीच यह घोषणा निवेशकों के लिए एक अहम संकेत मानी जा रही है.

₹140 का डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 28 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हर शेयर पर ₹140 (जिसकी फेस वैल्यू ₹5 है) का डिविडेंड दिया जाएगा. पिछले साल कंपनी ने ₹135 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डिविडेंड अभी पक्का नहीं है. इसे लागू करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी अगली वार्षिक आम बैठक (AGM) में जरूरी होगी. इसके लिए 7 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है.

शेयर का हाल

  • CMP – ₹13,462 (4 फीसदी से अधिक की तेजी 29 अप्रैल 11:43AM तक)
  • 1 साल में – 14 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में – 56 फीसदी का उछाल
  • 5 साल में – 102 फीसदी उछला शेयर

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹4,05,318 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM)27.61
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)3.78
उद्योग पी/ई (Industry P/E)25.36
कर्ज-से-इक्विटी (Debt to Equity)0.00
आरओई (ROE)14.82%
ईपीएस (EPS – TTM)466.90
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)1.09%
बुक वैल्यू (Book Value)3408.25
फेस वैल्यू (Face Value)5
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

अवधिरेवेन्यू (₹ करोड़)लाभ (₹ करोड़)
मार्च 202542,431 करोड़3,911
जून 202540,4933,79200
सितंबर 202543,2903,349
दिसंबर 202550,9593,879
मार्च 2026₹52,946 (+3.90%)₹3,659 (-5.67%)
Source – Groww

यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.