इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा
कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. Q4FY26 में रेवेन्यू बढ़कर 401 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 173 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर 132.1 प्रतिशत की ग्रोथ. तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू 261 करोड़ रुपये से बढ़कर 401 करोड़ रुपये हो गया.
मंगलवार को शेयर बाजार सपाट कारोबार कर रहा था, जहां निफ्टी 50 हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था. हालांकि रिन्यूएबल एनर्जी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. इसी बीच Websol Energy System का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर 122.20 रुपये पर लॉक हो गया. स्टॉक अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर से करीब 138 प्रतिशत चढ़ चुका है.
Q4FY26 नतीजे: जबरदस्त ग्रोथ
कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. Q4FY26 में रेवेन्यू बढ़कर 401 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 173 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर 132.1 प्रतिशत की ग्रोथ. तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू 261 करोड़ रुपये से बढ़कर 401 करोड़ रुपये हो गया, जो 53.8 प्रतिशत की बढ़त है. EBITDA 146 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 86.4 प्रतिशत बढ़ा. वहीं प्रॉफिट बिफोर टैक्स 125 करोड़ रुपये रहा, जो 89.2 प्रतिशत की तेजी दिखाता है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 125 करोड़ रुपये हो गया, यानी 157.9 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ. तिमाही आधार पर भी मुनाफा 65 करोड़ रुपये से 91.6 प्रतिशत बढ़ा.
FY26 में भी मजबूत प्रदर्शन
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 1,049 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 575 करोड़ रुपये था. यानी 82.4 प्रतिशत की बढ़त. EBITDA 253 करोड़ रुपये से बढ़कर 429 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 155 करोड़ रुपये से बढ़कर 303 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 95.8 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है.
ऑर्डर बुक और कैपेसिटी विस्तार
कंपनी का ऑर्डर बुक 31 मार्च 2026 तक 1,161 करोड़ रुपये का है, जिससे आगे की ग्रोथ को लेकर विजिबिलिटी मजबूत बनी हुई है. कंपनी Mono PERC सेल लाइन को Topcon टेक्नोलॉजी में अपग्रेड कर रही है, जिससे कुल सेल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर 1.35 गीगावाट हो जाएगी. मैनेजमेंट के मुताबिक, सेल लाइन-2 पूरी तरह रैंप अप हो चुकी है और कुल कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 90 प्रतिशत से ऊपर है, जो मजबूत डिमांड का संकेत है.
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए प्रति शेयर 0.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि यह शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगा.
कंपनी के बारे में
Websol Energy System भारत की प्रमुख सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक है. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पश्चिम बंगाल के फाल्टा स्पेशल इकोनॉमिक जोन में है. मौजूदा समय में कंपनी की सोलर सेल कैपेसिटी 1,200 मेगावाट और मॉड्यूल कैपेसिटी 550 मेगावाट है.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: कच्चे तेल, FII बिकवाली और जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर, Sensex 416 अंक फिसला, Nifty 24000 के नीचे बंद
Coal India पर 2 ब्रोकरेज बुलिश, मिक्स्ड नतीजे, लेकिन ग्रोथ आउटलुक मजबूत, जानें कहां तक जाएंगे शेयर?
डाटा है नया सोना… FIIs ने इन 4 स्टॉक्स में बढ़ाया दांव, 19% तक हिस्सेदारी; क्या ये बनेंगे अगले मल्टीबैगर?
