FTSE Index: Vishal Mega Mart, Hyundai Motor, Waaree Energies, Swiggy के शेयरों में आएगी तूफानी तेजी?
FTSE Index में नए शेयरों की एंट्री से एक बार फिर से बाजार में हलचल तेज हो गई है. कई हाई-प्रोफाइल कंपनियों के शेयरों में भारी निवेश की तैयारी हो रही है, जिससे उनके भावों में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Vishal Mega Mart में सबसे अधिक करीब 11.5 करोड़ डॉलर निवेश आने की संभावना है, जिससे इसके शेयरों की किस्मत पलट सकती है.
इसके अलावा, Hyundai Motor India में 5.6 करोड़ डॉलर, Waaree Energies में 4.9 करोड़ डॉलर, Swiggy में 3.2 करोड़ डॉलर और NTPC Green Energy में 2.2 करोड़ डॉलर का फंड फ्लो संभावित है. कुल मिलाकर लगभग 2,600 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि इन चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में प्रवेश कर सकती है. FTSE Index में शामिल होने से न केवल इन कंपनियों की ब्रांड वैल्यू और निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि इनमें फॉरेन फंड फ्लो भी तेजी से आएगा. अगर आप स्मार्ट निवेशक हैं तो इन संभावनाओं पर नजर जरूर रखें.
More Videos
डिमर्जर के बाद ऐसा क्या हुआ जो Vedanta को बाजार से चाहिए 3500 करोड़?
Ather Energy, Aegis Logistics से Uno Minda तक, किन शेयर्स में बनेगा पैसा?
ATGL, BSE, Poonawalla, Kernex, JP Power, Lenskart, PTC India, Sanghvi Movers, Emmvee में क्या करें?
