HCLTech Q2 रिजल्ट से पहले शेयर दबाव में, क्या ऑर्गेनिक ग्रोथ और प्राइसिंग बनी चिंता? इन संकेतों पर रहेगी नजर

HCLTech के शेयर में 5 अक्टूबर 2026 को 3.50 फीसदी की गिरावट आई और शेयर 1199.60 रुपये पर कारोबार करता दिखा. गिरावट के पीछे कोई बडी नेगेटिव कंपनी खबर नहीं है. निवेशकों की नजर अब 12 अक्टूबर को आने वाले Q2 FY27 रिजल्ट पर है. बाजार ऑर्गेनिक ग्रोथ, AI से जुडे़ कारोबार, प्राइसिंग प्रेशर, मार्जिन और कंपनी की गाइडेंस पर नजर रखेगा. शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 1770 रुपये से करीब 32 फीसदी नीचे है.

HCLTech का शेयर 52 हफ्ते के हाई 1770 रुपये से करीब 32 फीसदी नीचे है, Image Credit: money9live

HCLTech के शेयर में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली. कंपनी के शेयर 3.30 फीसदी गिरकर 1201 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 1243.10 रुपये पर बंद हुआ था. यानी शेयर में 43.50 रुपये की गिरावट आई. कारोबार के दौरान शेयर 1198.10 रुपये के इंट्राडे लो तक भी पहुंचा. ऐसे में निवेशकों की नजर अब 12 अक्टूबर को आने वाले HCLTech के Q2 FY27 रिजल्ट पर है.

HCLTech शेयर में आज गिरावट क्यों आई

HCLTech के शेयर में गिरावट के पीछे कंपनी की ओर से आई कोई बड़ी नेगेटिव खबर नहीं है. शेयर पर दबाव मुख्य तौर पर सितंबर तिमाही के नतीजों से पहले बनी निवेशकों की सतर्कता से जुड़ी माना जा रहा है. ग्रोथ, प्राइसिंग प्रेशर और टेक्नोलॉजी पर होने वाले खर्च को लेकर बाजार में चिंता है.

खास बात यह है कि Accenture के मजबूत नतीजों और बेहतर रेवेन्यू आउटलुक के बाद IT सेक्टर को सपोर्ट मिला था. इसके बावजूद HCLTech में दबाव बना रहा.

12 अक्टूबर को आएगा HCLTech का रिजल्ट

HCLTech 12 अक्टूबर 2026 को Q2 FY27 के नतीजे जारी करने वाली है. रिजल्ट से पहले एनाल की नजर कंपनी की ग्रोथ पर रहेगी. Nuvama को उम्मीद है कि HCLTech का कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू 2.7 फीसदी तिमाही आधार पर बढ़ सकता है. इस ग्रोथ में एक्विजिशन का भी योगदान रहने की उम्मीद है. ब्रोकरेज के मुताबिक करीब 0.8 फीसदी अंक की ग्रोथ एक्विजिशन से आ सकती है. ऐसे में ऑर्गेनिक ग्रोथ निवेशकों के लिए अहम संकेत होगी.

AI और प्राइसिंग प्रेशर क्यों अहम

IT सेक्टर में AI के बढते इस्तेमाल से कंपनियों के लिए नए मौके बन रहे हैं. लेकिन इसके साथ ट्रेडिशनल टेक्नोलॉजी सर्विसेज की कीमतों पर दबाव भी बढ़ रहा है. ग्राहक अब ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्टिविटी हासिल करने पर जोर दे रहे हैं. कई ग्राहक अतिरिक्त मैनपावर के बजाय फिक्स्ड कॉस्ट या रिजल्ट आधारित प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं. HCLTech का Advanced AI रेवेन्यू Q1 FY27 में सालाना आधार पर 62.1 फीसदी बढ़कर 171 मिलियन डॉलर रहा था.

मजबूत डील बुकिंग के बावजूद चिंता क्यों

HCLTech ने FY27 की शुरुआत मजबूत डील बुकिंग के साथ की थी. कंपनी ने Q1 FY27 में रिकॉर्ड 2.4 अरब डॉलर की नई डील बुकिंग दर्ज की थी. पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 34579 करोड़ रुपये रहा था, जो सालाना आधार पर 13.9 फीसदी ज्यादा था. कंपनी का नेट इनकम भी 20.3 फीसदी बढ़कर 4624 करोड़ रुपये रहा. हालांकि अब बाजार यह देखना चाहता है कि इन बडे़ कॉन्ट्रैक्ट से रेवेन्यू में कितनी तेजी से बदलाव आता है.

मार्जिन और गाइडेंस पर भी रहेगी नजर

HCLTech ने FY27 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी में 1 से 4 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ की गाइडेंस दी है. सर्विसेज रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 1.5 से 4.5 फीसदी है. कंपनी ने EBIT मार्जिन के लिए 17.5 से 18.5 फीसदी की गाइडेंस दी है. सितंबर तिमाही के नतीजों में निवेशक यह देखेंगे कि कंपनी इस गाइडेंस के दायरे में प्रदर्शन कर रही है या नहीं. इसके साथ ही प्राइसिंग प्रेशर के बीच मार्जिन को बनाए रखना भी अहम रहेगा.

ये भी पढ़ें- 8 हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 472 अंक चढ़ा; Nifty 22,555 पर बंद

52 हफ्ते के हाई से 32 फीसदी नीचे शेयर

5 अक्टूबर को 1199.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा HCLTech का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 1770 रुपये से करीब 32 फीसदी नीचे था. वहीं शेयर का 52 हफ्ते का लो 1030 रुपये है. ऐसे में निवेशकों के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 12 अक्टूबर के Q2 रिजल्ट में ऑर्गेनिक ग्रोथ और डिमांड को लेकर क्या संकेत मिलते हैं.

फिलहाल शेयर में गिरावट किसी नई पॉजिटिव कंपनी खबर के बजाय रिजल्ट से पहले की सतर्कता, ऑर्गेनिक ग्रोथ और प्राइसिंग प्रेशर से जुड़ी नजर आ रही है.