Hindustan Copper के शेयरों में 6% की तेजी, एक साल में दिया 34% रिटर्न, अब खरीदें या करें इंतजार?

Hindustan Copper के शेयरों में गुरुवार को 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. कंपनी का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 180 फीसदी बढ़कर 520 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, रेवेन्यू 64 फीसदी और EBITDA 149 फीसदी बढ़ा. कंपनी का EBITDA मार्जिन 59.8 फीसदी पर पहुंच गया. पिछले एक साल में शेयर ने 34 फीसदी रिटर्न दिया है. अब एक्सपर्ट ने शेयर के लिए 480 रुपये तक का टारगेट बताया है. जानिए निवेशकों को क्या करना चाहिए.

एक साल में शेयर ने दिया 34 फीसदी रिटर्न. Image Credit: Getty image

Hindustan Copper के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर 6 फीसदी से ज्यादा उछल गया. कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे काफी मजबूत रहे हैं. दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 180 फीसदी बढ़कर 520 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, रेवेन्यू में 64 फीसदी और EBITDA में 149 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले एक साल में शेयर ने 34 फीसदी का रिटर्न दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या मौजूदा स्तर पर इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए या मुनाफावसूली का इंतजार करना बेहतर होगा?

Hindustan Copper के शेयरों में क्यों आई तेजी?

Hindustan Copper के शेयरों में तेजी की बड़ी वजह कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे हैं. गुरुवार को NSE पर शेयर पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव 436.35 रुपये के मुकाबले 474 रुपये पर खुला. कारोबार के दौरान शेयर 466.80 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा.

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे और कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 180 फीसदी बढ़कर 520 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 186 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था.

रेवेन्यू और EBITDA में भी जोरदार उछाल

कंपनी के ऑपरेशन से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,175 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 718 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी का EBITDA 149 फीसदी बढ़कर 703 करोड़ रुपये हो गया. यह 572 करोड़ रुपये के अनुमान से भी ज्यादा रहा. कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल की समान तिमाही के 39.3 फीसदी से बढ़कर 59.8 फीसदी हो गया. यह कंपनी का अब तक का सबसे हाई EBITDA मार्जिन है. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सुधार का असर कंपनी के नेट प्रॉफिट पर भी देखने को मिला.

Hindustan Copper के शेयर ने कितना दिया रिटर्न?

Hindustan Copper के शेयर ने लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.32 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक साल में इसमें 34 फीसदी की तेजी आई है. तीन साल में शेयर ने 203 फीसदी और पांच साल में 257.47 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, हाल के दिनों में शेयर पर दबाव भी देखने को मिला है. पिछले एक महीने में इसमें 3.32 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं, साल 2026 में अब तक शेयर 13.07 फीसदी टूट चुका है.

Hindustan Copper में क्या करें निवेशक?

एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर में ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिल रही है. फिलहाल यह 440-448 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है. ट्रेडर्स को 424 रुपये के नीचे सख्त स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. शेयर के लिए 465-480 रुपये का स्तर रेजिस्टेंस जोन है. अगर शेयर मौजूदा कंसोलिडेशन जोन से मजबूती के साथ ऊपर निकलता है तो इसमें आगे तेजी की गुंजाइश बन सकती है. शेयर 395-400 रुपये के स्तर से रिकवरी कर चुका है. अब इसके सामने 454-466 रुपये का अहम रेजिस्टेंस जोन है. यह स्तर शेयर की गिरती ट्रेंडलाइन के साथ भी मेल खाता है.

यह भी पढ़ें- Orient Green Power का H1 मुनाफा 100 करोड़ रुपये के पार, EBITDA मार्जिन 76%, सोलर-विंड क्षमता बढ़ाने पर जोर

466 रुपये के पार निकलने पर बनेगी तेजी?

एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर 466 रुपये के ऊपर मजबूती से टिकता है और खरीदारी बनी रहती है तो इसमें 480 रुपये तक जाने की संभावना बन सकती है. नीचे की तरफ 450-445 रुपये का स्तर तत्काल सपोर्ट जोन है. इसके बाद 440 रुपये पर सपोर्ट है. अगर शेयर 440 रुपये के नीचे फिसलता है तो इसमें दोबारा बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और यह 420 रुपये तक जा सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.