102% रिटर्न के बाद भी खत्म नहीं हुई रफ्तार? ब्रोकरेज को अभी भी दिख रहा इस पावर स्टॉक में 17% अपसाइड

Renewable energy, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहनों और नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की वजह से पावर ट्रांसमिशन और ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश हो रहा है. इसी ट्रेंड का फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को मिल रहा है और उनमें सबसे चर्चित नाम है Hitachi Energy India.

ग्रोथ Image Credit: Canva/Money9 live

Hitachi Energy India: भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. Renewable energy, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहनों और नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की वजह से पावर ट्रांसमिशन और ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश हो रहा है. इसी ट्रेंड का फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को मिल रहा है और उनमें सबसे चर्चित नाम है Hitachi Energy India.

पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. शेयर में 100 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ब्रोकरेज हाउस अभी भी इसमें आगे बढ़ने की संभावना देख रहे हैं. हाल ही में कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अपने टारगेट प्राइस में बड़ा इजाफा किया है. इससे निवेशकों के बीच यह सवाल फिर से उठने लगा है कि क्या इतनी बड़ी रैली के बाद भी यह शेयर आगे कमाल दिखा सकता है.

एक साल में 102% की जबरदस्त तेजी

  • Hitachi Energy India का मार्केट कैप करीब 1.64 लाख करोड़ रुपये है.
  • कंपनी का शेयर हाल ही में 38,448 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
  • पिछले एक साल में इसमें 102 प्रतिशत की तेजी आई है.
  • वहीं साल 2026 में अब तक शेयर 108 प्रतिशत चढ़ चुका है.
  • पिछले 6 महीनों में 73 प्रतिशत और सिर्फ एक महीने में करीब 17 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है.

तिमाही नतीजों ने किया प्रभावित

  • मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया.
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी PAT सालाना आधार पर 79.3 प्रतिशत बढ़कर 330 करोड़ रुपये पहुंच गया.ॉ
  • यह बाजार के अनुमान से भी बेहतर रहा.
  • वहीं EBITDA 63 प्रतिशत बढ़कर 416.24 करोड़ रुपये हो गया.
  • मजबूत नतीजों ने निवेशकों और विश्लेषकों दोनों का भरोसा बढ़ाया है.

Jefferies ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

  • TB के मुताबिक मजबूत नतीजों के बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने शेयर पर अपनी “Buy” रेटिंग बरकरार रखी है.
  • ब्रोकरेज ने कंपनी का टारगेट प्राइस 25,000 रुपये से बढ़ाकर 43,145 रुपये कर दिया है. मौजूदा स्तर से यह करीब 17 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़त की संभावना दिखाता है.
  • Jefferies का मानना है कि कंपनी की कमाई अनुमान से कहीं बेहतर रही है, इसलिए भविष्य की आय के अनुमान भी बढ़ाए गए हैं.

किन वजहों से दिख रही है ग्रोथ?

कंपनी को कई बड़े ग्रोथ ट्रिगर मिल रहे हैं. भारत में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है. इसके अलावा डेटा सेंटर सेक्टर में निवेश बढ़ रहा है, जिससे बिजली की मांग भी बढ़ रही है. कंपनी हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट यानी HVDC प्रोजेक्ट्स में भी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

कंपनी क्या करती है?

  • Hitachi Energy India बिजली क्षेत्र की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल है.
  • कंपनी ट्रांसफॉर्मर, हाई वोल्टेज उपकरण, ग्रिड ऑटोमेशन सिस्टम और बिजली ट्रांसमिशन से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है.
  • भारत में ऊर्जा बदलाव और नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड से जोड़ने में भी कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका है.

आगे निवेशकों को क्या देखना चाहिए?

कंपनी का कारोबार मजबूत स्थिति में है और भविष्य के लिए मांग भी अच्छी दिखाई दे रही है. हालांकि शेयर में पहले ही बड़ी तेजी आ चुकी है. इसलिए आगे का रिटर्न कंपनी की कमाई और ऑर्डर बुक में होने वाली वृद्धि पर ज्यादा निर्भर करेगा. यानी अब निवेशकों को केवल शेयर की तेजी नहीं, बल्कि कंपनी की वास्तविक कमाई और कारोबार के विस्तार पर भी नजर रखनी होगी.

यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.