भारी बिकवाली के बीच FIIs ने इन 3 शेयरों पर लट्टू! दोगुनी हुई होल्डिंग, लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर के स्टॉक

NIFTY50 शेयरों को छोड़ दें तो कई मिडकैप कंपनियों में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है. विदेशी निवेशकों ने खासतौर पर मजबूत फंडामेंटल, तेज ग्रोथ और भविष्य की संभावनाओं वाली कंपनियों पर भरोसा दिखाया है. आइए जानते हैं उन प्रमुख कंपनियों के बारे में जहां FIIs ने भारी खरीदारी की.

एफआईआई निवेश Image Credit: canva/AI image

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) की हिस्सेदारी 17 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. NSE की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने FY26 के दौरान भारतीय इक्विटी बाजार में लगातार बिकवाली की. हालांकि तस्वीर पूरी तरह नेगेटिव नहीं है. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि NIFTY50 शेयरों को छोड़ दें तो कई मिडकैप कंपनियों में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है. विदेशी निवेशकों ने खासतौर पर मजबूत फंडामेंटल, तेज ग्रोथ और भविष्य की संभावनाओं वाली कंपनियों पर भरोसा दिखाया है. आइए जानते हैं उन प्रमुख कंपनियों के बारे में जहां FIIs ने भारी खरीदारी की. एकाध स्टॉक में तो होल्डिंग करीब दोगुनी से ज्यादा हो गई है.

Hitachi Energy India

  • Hitachi Energy India पावर यूटिलिटी और इक्विपमेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी है.
  • FY26 के दौरान विदेशी निवेशकों ने कंपनी में जमकर निवेश किया. FIIs की हिस्सेदारी FY25 में 4.96 फीसदी थी, जो FY26 में बढ़कर 11.6 फीसदी पहुंच गई. यानी होल्डिंग करीब दोगुनी से ज्यादा हो गई.
  • मजबूत प्रदर्शन और FIIs की खरीदारी के चलते कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 115 फीसदी चढ़ा है. वहीं 2026 में अब तक इसमें करीब 101 फीसदी की तेजी आ चुकी है.

Polycab India

  • Polycab India में भी FIIs ने पिछले चार तिमाहियों में अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाई.
  • कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी FY25 के 11.1 फीसदी से बढ़कर FY26 में 18.2 फीसदी हो गई.
  • FIIs की मजबूत खरीदारी के चलते Polycab India के शेयर ने पिछले एक साल में 60 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 2026 में अब तक शेयर करीब 25 फीसदी चढ़ चुके हैं.

Ashok Leyland

  • Ashok Leyland हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी है और देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता मानी जाती है.
  • FY25 में FIIs की हिस्सेदारी कंपनी में 23.5 फीसदी थी, जो FY26 में बढ़कर 24.5 फीसदी हो गई.
  • कंपनी ने इंडस्ट्री की चुनौतियों के बावजूद मजबूत प्रदर्शन किया. मैनेजमेंट का मानना है कि FY27 में इंडस्ट्री में सुधार और मांग बढ़ने से ग्रोथ और मजबूत हो सकती है.
  • Ashok Leyland के शेयर ने पिछले एक साल में करीब 35 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि 2026 में अब तक शेयर दबाव में बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.