क्या 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार? पूरे महीने इतने दिन नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें छुट्टियों की लिस्ट
अगर मई महीने में स्टॉक मार्केट हॉलिडे की बात करें, तो इस महीने कुल 2 दिन मार्केट बंद रहेगा. इन दोनों छुट्टियों के कारण निवेशकों को अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी पहले से प्लान करनी होगी ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange पूरी तरह बंद रहेंगे.

Stock Market Holidays May 2026: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए मई 2026 का महीना थोड़ा अलग रहने वाला है. जहां आमतौर पर ट्रेडिंग लगातार चलती रहती है, वहीं मई महीने में दो दिन बाजार बंद रहेगा. ऐसे में अगर आप ट्रेडिंग या निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए मई में कौन-कौन सी तारीख को स्टॉक मार्केट बंद रहेगा.
मई में कितने दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट
1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) पूरी तरह बंद रहेंगे. वहीं 28 मई 2026 को बकरीद के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा. इस दिन भी दोनों एक्सचेंज में पूरे दिन कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी.
अगर मई महीने की बात करें, तो इस महीने कुल 2 दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. इन दोनों छुट्टियों के कारण निवेशकों को अपनी ट्रेडिंग रणनीति पहले से प्लान करनी होगी ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
साल 2026 में कितने दिन बंद रहेगा मार्केट?
साल 2026 में भारतीय स्टॉक मार्केट कुल 16 दिन बंद रहेगा. इनमें से 7 छुट्टियां पहले ही गुजर चुकी हैं, जबकि मई में दो अहम छुट्टी के बाद बाकी महीनों में 7 और दिन बाजार बंद रहेगा.
बाकी 2026 में कब-कब बंद रहेगा बाजार.
मई के बाद भी साल भर में कई बड़े त्योहारों पर बाजार बंद रहेगा।
- 26 जून 2026 – मुहर्रम
- 14 सितंबर 2026 – गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर 2026 – महात्मा गांधी जयंती
- 20 अक्टूबर 2026 – दशहरा
- 10 नवंबर 2026 – दिवाली बलिप्रतिपदा
- 24 नवंबर 2026 – गुरु नानक देव प्रकाश पर्व
- 25 दिसंबर 2026 – क्रिसमस
इन तय छुट्टियों के अलावा, शेयर बाजार हर सप्ताह शनिवार और रविवार को भी बंद रहता है, जो नियमित साप्ताहिक अवकाश है.
इसे भी पढ़ें- Federal Bank के शेयर 350 रुपये का हिट करेंगे टारगेट, ब्रोकरेज बुलिश; जानें, ट्रिगर का क्या बनेगा आधार