1 शेयर बन जाएंगे 10! कंपनी दे चुकी है 4000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न, रिकॉर्ड डेट नजदीक

आईटी कंपनी IB Infotech Enterprises Ltd. एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी 1:10 स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है, जिसके तहत 1 शेयर 10 शेयरों में बदल जाएगा. रिकॉर्ड डेट भी नजदीक आ गई है. खास बात यह है कि कंपनी पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को करीब 4000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकी है.

1 शेयर हो जाएंगे 10 Image Credit: Canva/ Money9

IB Infotech Enterprises Stock Split: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आईटी कंपनी IB Infotech Enterprises Ltd. ने बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने अपने शेयरों को 1:10 के अनुपात में स्प्लिट करने का फैसला किया है, यानी अब निवेशकों का 1 शेयर 10 शेयरों में बदल जाएगा. कंपनी ने इसके लिए 26 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस कदम से शेयर की कीमत कम होगी और छोटे निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना आसान हो जाएगा. वहीं, कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है.

1:10 स्टॉक स्प्लिट क्या है?

कंपनी के अनुसार, 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा. यानी जिन निवेशकों के पास अभी 1 शेयर है, उन्हें रिकॉर्ड डेट के बाद 10 शेयर मिलेंगे. हालांकि, इससे निवेश की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा.

रिकॉर्ड डेट और एक्स-स्प्लिट डेट एक ही दिन

कंपनी ने 26 मई 2026 को ही रिकॉर्ड डेट और एक्स-स्प्लिट डेट तय की है. इस दिन जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, वही इस स्टॉक स्प्लिट का लाभ उठा सकेंगे. कंपनी ने बताया कि 6 मई 2026 को पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी हैं ये तीन महारत्न कंपनियां, मजबूत हैं फंडामेंटल्स, 255% तक उछले शेयर, भाव ₹300 से कम

शेयर का हाल

  • CMP – 534.30 (19 मई बाजार बंद होने तक)
  • 6 महीने में – 143 फीसदी की तेजी
  • 1 साल में – 214 फीसदी का रिटर्न
  • 3 साल में – 219 फीसदी उछला
  • 5 साल में – 4010 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न

मार्च तिमाही के नतीजों पर भी नजर

मार्च तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रोफिट दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. रेवेन्यू 40 फीसदी से अधिक घटकर 1.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, वहीं मुनाफे में लगभग 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद कंपनी का प्रोफिट 0.26 करोड़ रुपये रहा.

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में मजबूत ग्रोथ दर्ज की थी. Q3 FY26 में कंपनी की कुल आय 166 फीसदी बढ़कर 2.42 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं मुनाफा 137 फीसदी उछलकर 0.35 करोड़ रुपये हो गया.

यह भी पढ़ें: 20 मई को JSW Energy, Hindalco, Zee, Sun Pharma समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

अमेरिका के डेटा सेंटर और पाइपलाइन बूम से चमके ये 2 भारतीय स्टॉक! 1705% तक दिया रिटर्न, ऑर्डर बुक भी दमदार

Nestle के डेयरी व्हाइटनर पर FSSAI का एक्शन! दिल्ली के होटल से लिए सैंपल में मिली गड़बड़ी, बिक्री पर रोक

पेट्रोल ₹5, डीजल ₹3 हुआ महंगा! US-Iran युद्ध के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

कमोडिटी डेरिवेटिव्स में बढ़ेगी लिक्विडिटी? SEBI कर रहा पोजिशन लिमिट की समीक्षा, जल्द आएंगे नए नियम!

40 की उम्र और 15 साल में बनाना है 80 लाख का फंड? एक्सपर्ट्स से समझें कैसे पूरा होगा फाइनेंशियल गोल

₹1.86 लाख करोड़ की योजना से खुलेगा बड़ा मौका! ट्रांसमिशन सेक्टर के ये 2 स्टॉक्स चर्चा में, दिया 338% तक रिटर्न; रखें नजर