मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 3 फ्री शेयर, 7 महीने में 426% उछला स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक
Aptus Pharma Limited का शेयर इन दिनों बाजार में सुर्खियों में है. कंपनी ने 3:2 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, जबकि बीते 7 महीनों में इस स्टॉक ने निवेशकों का पैसा 4 गुना से ज्यादा बढ़ाया है. रिकॉर्ड डेट भी नजदीक आ गई है, जिसके बाद निवेशकों की नजर इस मल्टीबैगर शेयर पर टिक गई है.
Aptus Pharma Bonus Share : शेयर बाजार में एक ऐसा स्टॉक चर्चा में है जिसने महज 7 महीनों में निवेशकों की किस्मत बदल दी. इस कंपनी का नाम Aptus Pharma Limited है. इसके शेयर ने निवेश को 4 गुना से ज्यादा कर दिया. अब कंपनी ने 3:2 बोनस शेयर देने का ऐलान कर बाजार में हलचल मचा दी है. इसलिए आने वाले हफ्ते में निवेशकों की नजर अब इस मल्टीबैगर स्टॉक पर टिकी रहेगी. अगर कोई निवेशक हर दो शेयर पर तीन फ्री शेयर पाना चाहते हैं तो रिकॉर्ड का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
क्या है शेयर का हाल?
एप्टस फार्मा लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए 3:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है. कंपनी द्वारा निर्धारित रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट 12 मई 2026 है. इस बोनस इश्यू के तहत शेयरधारकों को प्रत्येक 2 शेयरों पर 3 अतिरिक्त शेयर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹40 तक का डिविडेंड कमाने का मौका, चेक करें रिकॉर्ड डेट
शेयर का हाल
Aptus Pharma Limited के शेयर ने निवेशकों को मालामाल किया है. केवल 7 महीने में निवेशकों के पैसे 4 गुना से अधिक बढ़े हैं. यानी अक्टूबर 2025 में किसी निवेशक ने इसके शेयर में एक लाख रुपये लगाया होगा, तो उसके निवेश 4 लाख से अधिक हो गए होंगे. एक महीने में यह 21 फीसदी उछला है वहीं लगभग 7 महीने में स्टॉक में 426 फीसदी की तेजी आई है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल डिटेल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप | ₹292 करोड़ |
| P/E अनुपात (TTM) | 0.00 |
| P/B अनुपात | 14.59 |
| इंडस्ट्री P/E | 42.84 |
| ऋण-से-इक्विटी अनुपात | 0.31 |
| ROE | 19.79% |
| EPS (TTM) | 0.00 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | 29.13 |
| फेस वैल्यू | 10 |
क्या करती है कंपनी?
Aptus Pharma Limited एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जो मुख्य रूप से Active Pharmaceutical Ingredients (APIs) और इंटरमीडिएट्स का निर्माण करती है. कंपनी दवाइयों में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण रॉ मटेरियल तैयार करती है, जिन्हें अन्य फार्मा कंपनियां विभिन्न प्रकार की दवाइयों के उत्पादन में इस्तेमाल करती हैं. Aptus Pharma गुणवत्ता, रिसर्च और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों पर ध्यान देते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: HAL–BHEL नहीं… ये है भारत का ‘हिडन डिफेंस जेम’, 5 साल में दिया 3200% तक रिटर्न, ₹1 लाख बना ₹33.5 लाख
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कभी NPA से जूझ रहे थे ये 3 PSU बैंक, अब कमा रहे रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी शेयर क्यों हैं सस्ते?
$21 अरब का होगा भारत का मेटल रीसाइक्लिंग मार्केट! इन 3 शेयरों में दिख रहा दम; 1251% तक दिया रिटर्न
TCI Express के शेयर में भूचाल! एक दिन में 13 फीसदी टूटा; जानें क्या है कारण
