कैश के ढेर पर बैठी हैं ये तीन महारत्न कंपनियां, मजबूत हैं फंडामेंटल्स, 255% तक उछले शेयर, भाव ₹300 से कम
शेयर बाजार में मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियां हमेशा निवेशकों की पहली पसंद रहती हैं. खासकर वे कंपनियां, जिनके पास भारी कैश रिजर्व हो, आर्थिक संकट में भी मजबूती से टिकती हैं. GAIL, ONGC और NTPC ऐसी ही तीन महारत्न कंपनियां हैं, जिनके शेयरों ने पिछले 5 साल में 255% तक का रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि इनका शेयर भाव अभी भी ₹300 से कम है.
Cash-Rich PSU Stocks: भारत की दिग्गज सरकारी कंपनियां सिर्फ कारोबार के दम पर ही नहीं, बल्कि अपने मजबूत कैश रिजर्व की वजह से भी निवेशकों का भरोसा जीत रही हैं. किसी भी आर्थिक संकट, बाजार की मंदी या कारोबार में उतार-चढ़ाव के दौरान वही कंपनियां बेहतर स्थिति में रहती हैं जिनके पास पर्याप्त नकदी होती है. भारत की तीन बड़ी महारत्न कंपनियां GAIL, ONGC और NTPC इसी वजह से चर्चा में हैं. इन कंपनियों के पास हजारों करोड़ रुपये का कैश रिजर्व मौजूद है, जो इनके मजबूत वित्तीय आधार को दर्शाता है. निवेशकों के लिए अच्छे संकेत ये भी हैं कि कंपनी के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं.
GAIL (India)
GAIL (India) देश की प्रमुख गैस वितरण और पाइपलाइन कंपनी है. इसके पास करीब 81,566.35 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व मौजूद है. इतना बड़ा रिजर्व कंपनी को मुश्किल परिस्थितियों में भी मजबूती देता है. गैस की मांग बढ़ने और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के चलते कंपनी भविष्य में भी मजबूत स्थिति में दिखाई देती है.
शेयर का हाल
- CMP – ₹162.13
- 1 साल में – 13.5 फीसदी की गिरावट
- 3 साल में – 44 फीसदी उछला
- 5 साल में – 58 फीसदी भागा
ONGC
ONGC देश की सबसे बड़ी ऑयल और गैस एक्सप्लोरेशन कंपनी है. कंपनी के पास करीब 3,61,488.64 करोड़ रुपये का विशाल कैश रिजर्व है. यह आंकड़ा बताता है कि कंपनी आर्थिक चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकती है. कच्चे तेल और गैस सेक्टर में उतार-चढ़ाव के बावजूद ONGC की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है.
शेयर का हाल
- CMP – ₹299.35
- 1 साल में – 21 फीसदी की तेजी
- 3 साल में – 78 फीसदी उछला
- 5 साल में – 163 फीसदी भागा
यह भी पढ़ें: 2026 में इन 3 छुटकू शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 महीनों में 714% तक उछले स्टॉक, रखें नजर
NTPC
NTPC भारत की सबसे बड़ी पावर जनरेशन कंपनी है. कंपनी के पास लगभग 1,82,338.15 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व है. बिजली की लगातार बढ़ती मांग और सरकारी समर्थन के कारण NTPC को लंबे समय के लिए मजबूत कंपनी माना जाता है. बड़ा कैश रिजर्व कंपनी को नए प्रोजेक्ट्स और विस्तार योजनाओं में भी मदद करता है.
शेयर का हाल
- CMP – ₹395.25
- 1 साल में – 15 फीसदी की तेजी
- 3 साल में – 122 फीसदी उछला
- 5 साल में – 255 फीसदी भागा
यह भी पढ़ें: 62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Data Source – Screener/Groww
Latest Stories
सस्ते वैल्यूएशन वाले स्टॉक्स की तलाश? Vedanta समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर; म्यूचुअल फंड्स ने भी लगाया है बड़ा दांव
₹1.25 लाख करोड़ का सेमिकंडक्टर मिशन, इन 2 शेयरों को मिल सकता है फायदा; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक
201 PE vs 19 PE! राधाकिशन दमानी के दो पसंदीदा शेयरों में किसमें है ज्यादा दम? 1 महीने में 20 फीसदी तक उछला स्टॉक
