₹21,932 करोड़ का इम्पोर्ट गैप बना बड़ा मौका! इन 2 CNC स्टॉक पर रखें नजर; Make in India का मिल सकता है फायदा

भारत में मशीन टूल्स के आयात पर निर्भरता घरेलू CNC कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बन रही है. FY26 में भारत ने करीब ₹21,932 करोड़ के मशीन टूल्स का आयात किया, जबकि घरेलू खपत में इम्पोर्ट की हिस्सेदारी करीब 60-65 फीसदी रही. Make in India और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से CNC मशीन बनाने वाली कंपनियों को फायदा मिल सकता है.

मशीन टूल्स इम्पोर्ट Image Credit: ai/canva

CNC Machine Stocks: भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और मशीन टूल्स के आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिशों के बीच CNC मशीन बनाने वाली कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बन रहा है. CNC यानी कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीनें मेटल को काटने, ड्रिल करने और हाई प्रिसिजन वाले कंपोनेंट्स बनाने में इस्तेमाल होती हैं. कारों के गियरबॉक्स से लेकर रेलवे उपकरण, एयरोस्पेस और डिफेंस सिस्टम तक कई इंडस्ट्री में इन मशीनों की अहम भूमिका है. भारत में मशीन टूल्स की मांग का बड़ा हिस्सा अभी आयात से पूरा होता है. ऐसे में सरकार और घरेलू कंपनियों की ओर से मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने और लोकल सप्लाई चेन विकसित करने की कोशिशों का फायदा घरेलू CNC निर्माताओं को मिल सकता है.

₹21,932 करोड़ के मशीन टूल्स आयात से खुला अवसर

Indian Machine Tool Industry की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने FY26 में करीब ₹21,932 करोड़ के मशीन टूल्स का आयात किया. देश की घरेलू मशीन टूल्स खपत में आयात की हिस्सेदारी करीब 60-65 फीसदी है. एयरोस्पेस और डिफेंस जैसे हाई-टेक सेक्टर में यह निर्भरता और ज्यादा है.

यही इम्पोर्ट गैप घरेलू CNC कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बन रहा है. भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने के साथ अब सिर्फ तैयार प्रोडक्ट्स की असेंबली तक सीमित रहने के बजाय मशीनरी और जरूरी कंपोनेंट्स का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है.

Jyoti CNC Automation: बड़े स्केल का फायदा

Jyoti CNC Automation भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड Pure-Play CNC मशीन-टूल कंपनियों में शामिल है. कंपनी की खासियत केवल इसका बड़ा स्केल नहीं है, बल्कि इसका बैकवर्ड इंटीग्रेशन भी है. राजकोट में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग हब में स्पिंडल्स, ऑटोमैटिक टूल चेंजर्स और रोटरी टेबल्स जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स इन-हाउस बनाए जाते हैं.

इन कंपोनेंट्स का घरेलू उत्पादन कंपनी को लागत नियंत्रित करने में मदद करता है. साथ ही इससे ग्रॉस मार्जिन को सपोर्ट मिलता है. Q1FY27 में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 58 फीसदी रहा. इसके अलावा फ्रांस की Subsidiary Huron Graffenstaden के जरिए कंपनी को एडवांस्ड यूरोपियन टेक्नोलॉजी तक भी पहुंच मिलती है.

रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन नेट प्रॉफिट में गिरावट

Q1FY27 में Jyoti CNC Automation का Consolidated रेवेन्यू सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर ₹509 करोड़ रहा. हालांकि, EBITDA मार्जिन 24 फीसदी से घटकर 23 फीसदी हो गया. वहीं नेट प्रॉफिट करीब 20 फीसदी घटकर ₹57 करोड़ रह गया.

कंपनी के मुताबिक, प्रॉफिटेबिलिटी में गिरावट मुख्य रूप से ज्यादा Finance Cost और फ्रांस स्थित Huron में रेवेन्यू Deferral की वजह से आई. हालांकि, कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है. Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 के अंत में इसका ऑर्डर बुक ₹4,848 करोड़ था, जो FY26 के रेवेन्यू का करीब 2.5 गुना है.

Macpower CNC Machines: छोटी कंपनी, तेज ग्रोथ

Macpower CNC Machines भी इसी Manufacturing Cycle से फायदा उठाने वाली कंपनी है, लेकिन इसका Scale Jyoti CNC की तुलना में काफी छोटा है. छोटे बेस की वजह से कंपनी के पास Market Share बढ़ाने और तेज गति से रेवेन्यू बढ़ाने की ज्यादा गुंजाइश है. हालांकि, छोटा Scale Quarterly Execution को ज्यादा संवेदनशील बनाता है.

Q1FY27 में रेवेन्यू 56 फीसदी बढ़ा

Macpower CNC Machines ने Q1FY27 में Jyoti CNC से भी तेज प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 56 फीसदी बढ़कर ₹95.2 करोड़ हो गया. नेट प्रॉफिट 108.7 फीसदी बढ़कर ₹9.6 करोड़ पहुंच गया, जबकि EBITDA Margin 13 फीसदी से बढ़कर 16.2 फीसदी हो गया.

जून 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹456 करोड़ थी, जो FY26 रेवेन्यू का करीब 1.37 गुना है. इसमें 40 फीसदी Orders NEXA Series के हैं. NEXA कंपनी की Premium Range है, जिसमें High-End CNC Machine Tools शामिल हैं. कंपनी FY27 में 28-30 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है. इस ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए Rajkot के पास एक नई Facility पर करीब ₹50 करोड़ का निवेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत में बढ़ेगी ट्रांसफॉर्मर कैपेसिटी, इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर; ₹9 लाख करोड़ का है पूरा खेल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.