₹9 लाख करोड़ के ग्रिड एक्सपेंशन से इन 3 शेयरों की लग सकती है लॉटरी; एक ने दिया 1700% का रिटर्न; रखें नजर
भारत सरकार वर्ष 2032 तक बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार पर लगभग 9 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है. इस निवेश का लाभ मुख्य रूप से ट्रांसमिशन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों को मिल सकता है. Hitachi Energy, GE Vernova और Voltamp जैसी कंपनियां मजबूत ऑर्डर बुक, ट्रांसमिशन तकनीक और ट्रांसफॉर्मर कारोबार के कारण निवेशकों के बीच चर्चा में हैं.

Power Sector Stocks: देश में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है. एक तरफ सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स का विस्तार हो रहा है, तो दूसरी तरफ डेटा सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के कारण बिजली खपत भी बढ़ रही है. ऐसे में अब केवल बिजली उत्पादन बढ़ाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क की भी जरूरत है. इसी जरूरत को देखते हुए सरकार वर्ष 2032 तक करीब 9 लाख करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की योजना पर काम कर रही है. इस निवेश का सबसे ज्यादा फायदा उन कंपनियों को मिल सकता है जो ट्रांसमिशन इक्विपमेंट और ग्रिड तकनीक उपलब्ध कराती हैं.
सरकार का क्या है बड़ा प्लान
नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान के तहत सरकार वर्ष 2032 तक 1.91 लाख सर्किट किलोमीटर नई ट्रांसमिशन लाइनें बिछाने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता को 1270 GVA तक बढ़ाने और 33 गीगावाट की एचवीडीसी लिंक स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. इंडस्ट्रीज के जानकारों के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट पर कुल खर्च 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है. यही कारण है कि निवेशकों की नजर अब ट्रांसमिशन सेक्टर की कंपनियों पर है.
Hitachi Energy
Hitachi Energy को देश के ट्रांसमिशन सेक्टर की सबसे मजबूत कंपनियों में गिना जा रहा है. कंपनी की ऑर्डर बुक वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर लगभग 29,555 करोड़ रुपये पहुंच गई है. यह पिछले वर्ष की तुलना में 53 फीसदी से अधिक की ग्रोथ है. कंपनी हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन, ग्रिड ऑटोमेशन और आधुनिक पावर सिस्टम्स में एक्सपर्टिज रखती है. कंपनी के शेयर 12 जून को 3.23 फीसदी की तेजी के साथ 34325 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को 1745 फीसदी का रिटर्न दिया है
GE Vernova
GE Vernova T&D India भी इस थीम की प्रमुख कंपनी मानी जा रही है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को करीब 14,800 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. कंपनी की ऑर्डर बुक 21,500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि इसके 90 फीसदी से अधिक ऑर्डर घरेलू बाजार से आए हैं. इससे साफ संकेत मिलता है कि भारत का ट्रांसमिशन विस्तार कंपनी के डेवलपमेंट का प्रमुख आधार बन सकता है. कंपनी के शेयर 12 जून को 4.38 फीसदी की तेजी के साथ 4945 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को 3407 फीसदी का रिटर्न दिया है
यह भी पढ़ें- Dividend-Bonus Share: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹75 तक डिविडेंड, फ्री शेयर की बौछार, देखें रिकॉर्ड डेट
Voltamp
Voltamp Transformers इस थीम की तीसरी महत्वपूर्ण कंपनी है. हालांकि इसकी ग्रोथ Hitachi और GE Vernova जितनी तेज नहीं दिखती, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत मजबूत बैलेंस शीट है. कंपनी कर्ज मुक्त है और पिछले तीन वर्षों में लगभग 21 फीसदी का औसत रिटर्न ऑन इक्विटी दर्ज कर चुकी है. ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चिरिंग में इसकी मजबूत स्थिति और ट्रांसमिशन विस्तार से इस सीधा फायदा होता है. कंपनी के शेयर 12 जून को 1.95 फीसदी की तेजी के साथ 9721 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को 538 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.