Dividend-Bonus Share: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹75 तक डिविडेंड, फ्री शेयर की बौछार, देखें रिकॉर्ड डेट

अगले हफ्ते शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. कई कंपनियां डिविडेंड, बोनस शेयर और बायबैक जैसे कॉर्पोरेट एक्शन देने जा रही हैं. निवेशकों को 75 रुपये तक प्रति शेयर डिविडेंड और बोनस शेयर का लाभ मिल सकता है. एचडीएफसी बैंक, टाटा टेक्नोलॉजीज, इंडियामार्ट और पॉलीकैब जैसी कंपनियां इस सूची में शामिल हैं.

bonus dividend and stock split Image Credit: money9 live

Corporate Actions Next Week (15 June-19 June) : शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आने वाला सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. कई बड़ी और चर्चित कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड, बोनस शेयर, बायबैक और अन्य कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ देने जा रही हैं. इन कॉर्पोरेट एक्शन का सीधा फायदा उन निवेशकों को मिलता है जिनके पास एक्स-डेट से पहले कंपनी के शेयर होते हैं.

इस लिस्ट में एचडीएफसी बैंक, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा कम्युनिकेशंस, इंडियामार्ट और आर आर केबल जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं. कुछ कंपनियां आकर्षक डिविडेंड दे रही हैं, जबकि कुछ बोनस शेयर और बायबैक जैसे स्पेशल लाभ भी प्रदान कर रही हैं. आइए जानते हैं 15 जून से 19 जून 2026 के बीच किन कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों को क्या फायदा मिलने वाला है.

BSE पर कॉर्पोरेट एक्शन

कंपनी का नामएक्स-डेटकॉर्पोरेट एक्शन
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)12 जून 2026₹3.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड15 जून 2026₹0.60 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
मिनी डायमंड्स इंडिया लिमिटेड16 जून 20261:1 बोनस शेयर
आर आर केबल लिमिटेड16 जून 2026₹5.50 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड17 जून 20261:3 बोनस शेयर
साइएंट लिमिटेड17 जून 2026शेयर बायबैक
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड18 जून 2026₹5.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
ई-मुद्रा लिमिटेड18 जून 2026₹1.25 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
जीएचसीएल लिमिटेड18 जून 2026₹12.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड18 जून 2026₹2.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
मोनिका अल्कोबेव लिमिटेड18 जून 2026₹1.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
ओएसिस सिक्योरिटीज लिमिटेड18 जून 2026राइट्स इश्यू (इक्विटी शेयर)
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड18 जून 2026₹0.60 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड18 जून 2026₹8.35 फाइनल डिविडेंड + ₹3.35 स्पेशल डिविडेंड
विम्टा लैब्स लिमिटेड18 जून 2026₹2.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
अम्बा एंटरप्राइजेज लिमिटेड19 जून 2026₹0.75 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड19 जून 2026₹1.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
कोरोना रेमेडीज लिमिटेड19 जून 2026₹10.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड19 जून 2026स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹1 फेस वैल्यू)
जीएचसीएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड19 जून 2026₹0.60 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड19 जून 2026₹13.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड19 जून 2026₹2.10 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
हिंदुस्तान इंसुलेटर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड19 जून 2026₹0.50 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड19 जून 2026₹30.00 फाइनल डिविडेंड
इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड19 जून 2026₹30.00 स्पेशन डिविडेंड
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड19 जून 20262:9 बोनस शेयर
पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड19 जून 2026₹47.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर्स लिमिटेड19 जून 2026₹1.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
सनफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया लिमिटेड19 जून 2026₹75.00 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
Source -BSE

यह भी पढ़ें: HPCL का बड़ा तोहफा, ₹19.25 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, चेक करें रिकॉर्ड डेट

NSE पर कॉर्पोरेट एक्शन

कंपनी का नामएक्स-डेटकॉर्पोरेट एक्शन / लाभ
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड15 जून 2026₹0.60 प्रति शेयर डिविडेंड
आर आर केबल लिमिटेड16 जून 2026₹5.50 प्रति शेयर डिविडेंड
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड17 जून 20261:3 बोनस शेयर
साइएंट लिमिटेड17 जून 2026शेयर बायबैक
विम्टा लैब्स लिमिटेड18 जून 2026₹2.00 प्रति शेयर डिविडेंड
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड18 जून 2026₹2.00 प्रति शेयर डिविडेंड
टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड18 जून 2026₹8.35 डिविडेंड + ₹3.35 स्पेशल डिविडेंड (कुल ₹11.70)
ई-मुद्रा लिमिटेड18 जून 2026₹1.25 प्रति शेयर डिविडेंड
जीएचसीएल लिमिटेड18 जून 2026₹12.00 प्रति शेयर डिविडेंड
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड19 जून 2026₹13.00 प्रति शेयर डिविडेंड
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड19 जून 2026₹3.00 प्रति शेयर डिविडेंड
राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर्स लिमिटेड19 जून 2026₹1.00 प्रति शेयर डिविडेंड
एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड19 जून 2026₹1.00 प्रति शेयर डिविडेंड
इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड19 जून 2026₹30.00 डिविडेंड + ₹30.00 स्पेशल डिविडेंड (कुल ₹60)
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड19 जून 2026₹2.10 प्रति शेयर डिविडेंड
टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड19 जून 2026₹17.50 प्रति शेयर डिविडेंड
Source – NSE

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.