1 महीने में पैसा डबल! 109% तक उछले इन चार कंपनियों के स्टॉक, एक के शेयर का भाव ₹20 से भी कम, रखें नजर

शेयर बाजार में पिछले एक महीने के दौरान कई चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है. पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम और फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों में तेज खरीदारी देखने को मिली. मजबूत तिमाही नतीजों और कारोबार में सुधार के चलते Indo Tech Transformers, Cemindia Projects, HFCL और Indiabulls जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई.

भारतीय शेयर बाजार में पिछले एक महीने के दौरान कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया है. इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर, टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में तेजी के चलते कई शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कुछ कंपनियों ने मजबूत नतीजों और बड़े ऑर्डर के दम पर निवेशकों का भरोसा जीता. हालांकि, इतनी तेज बढ़त के बाद इन शेयरों में उतार-चढ़ाव का खतरा भी बढ़ गया है क्योंकि इनके RSI Strongly Bullish के संकेत दे रहे हैं.

Indo Tech Transformers Limited ने दिया 109% का रिटर्न

पावर सेक्टर की कंपनी Indo Tech Transformers Limited ने सिर्फ एक महीने में 109 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर निवेशकों को हैरान कर दिया. कंपनी ट्रांसफॉर्मर निर्माण के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है. Q3 FY26 में कंपनी की आय 177 करोड़ रुपये से बढ़कर 196 करोड़ रुपये हो गई, जबकि शुद्ध लाभ 19 करोड़ रुपये से बढ़कर 25 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसके शेयर 2,835.90 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

Cemindia Projects Limited ने एक महीने में दिया 65% रिटर्न

इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी Cemindia Projects Limited ने सिर्फ एक महीने में करीब 65 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में भी लगभग 89 फीसदी की तेजी दिखाई है. कंपनी देश में बड़े निर्माण और सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो Q4 FY26 में इसका रेवेन्यू बढ़कर 3,066 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,532 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी का मुनाफा 113 करोड़ रुपये से बढ़कर 242 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के शेयर अभी 956 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 1 महीने में 103% रिटर्न, ₹21200 के पार ऑर्डर बुक, अभी भी 200 रुपये से सस्ता है शेयर, क्या आपने देखा?

HFCL Limited में 92% की जबरदस्त तेजी

टेलीकॉम और डिजिटल नेटवर्किंग सेक्टर की कंपनी HFCL Limited ने पिछले एक महीने में करीब 85 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. कंपनी ऑप्टिकल फाइबर, नेटवर्किंग उपकरण और डिफेंस कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी के नतीजों में बड़ा सुधार देखने को मिला. Q4 FY26 में कंपनी की आय 801 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,846 करोड़ रुपये हो गई. खास बात यह रही कि कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई. इसके शेयर अभी 141 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

Indiabulls Limited के शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल

इंडियाबुल्स लिमिटेड के शेयरों ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का शेयर एक महीने में करीब 79 फीसदी चढ़ गया. कंपनी रियल एस्टेट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में काम करती है. वित्तीय प्रदर्शन में भी कंपनी ने बड़ी छलांग लगाई है. Q4 FY26 में कंपनी का राजस्व 102 करोड़ रुपये से बढ़कर 418 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, कंपनी 164 करोड़ रुपये के घाटे से निकलकर 194 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गई. इसके शेयर के भाव लगभग 20 रुपये हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.