ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में फिर लौटे विदेशी निवेशक, लेकिन रिटर्न की उम्मीद कम!
ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमला करते हुए 100 से ज्यादा ड्रोन छोड़ दिए हैं. यह हमला इजराइल की उस एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया है, जिसमें ईरान की जमीन पर हमला हुआ और उसके कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई, जिनमें रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख हुसैन सलामी भी शामिल थे. इजराइल ने कहा है कि उसने सीमा के बाहर ही ड्रोन को इंटरसेप्ट करना शुरू कर दिया है.
इस भूराजनीतिक तनाव के बीच भारत के शेयर बाजार में एक बार फिर विदेशी निवेशक लौट रहे हैं. पिछले दो तिमाहियों में भारी बिकवाली के बाद अब विदेशी फंड भारत में निवेश कर रहे हैं. लेकिन टाटा एसेट मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार भारत में निवेश पर ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं की जा रही, क्योंकि भारत की कमाई अब अन्य उभरते बाजारों के मुकाबले कम हो गई है.
इस बीच, भारत अब रेयर अर्थ मिनरल्स के क्षेत्र में चीन की मोनोपॉली को चुनौती देना चाहता है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए भारत को सरकारी और निजी निवेश में काफी तेजी लानी होगी.
More Videos
Tata Sons की लिस्टिंग हुई तो टाटा ग्रुप शेयरों पर क्या होगा असर?
Apollo Hospitals से Aether Industries तक इन 4 शेयरों में खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
RIL Share Price : RIL और Jio Fin के शेयरों में एवरेजिंग करें या नहीं?
