IREDA के नतीजे अच्छे, फिर भी शेयर में बिकवाली क्यों? 4% गिरावट की असली वजह समझिए
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की सरकारी वित्तीय कंपनी IREDA ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का रेवेन्यू करीब 23% बढ़कर 8,300 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया, जबकि वार्षिक मुनाफा लगभग 10% बढ़कर 1,873 करोड़ रुपये के आसपास रहा. लोन बुक भी 22% बढ़कर 93,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई. इसके बावजूद शेयर में दबाव देखने को मिला. इसकी मुख्य वजह मार्च तिमाही में मुनाफे में सालाना आधार पर 1.8% और तिमाही आधार पर 15.8% की गिरावट रही. साथ ही निवेशकों की नजर कंपनी की एसेट क्वालिटी और भविष्य की ग्रोथ पर बनी हुई है.
More Videos
Suzlon, Inox Wind से Vedanta Power तक, ग्रीन एनर्जी शेयर्स में बढ़ी निवेशकों की चिंता
Bombay Coated & Special Steels IPO: Listing पर मुनाफा बुक करें या होल्ड? VLA Ambala और M.K. Sons पर जानें रणनीति
Jio Platforms, Kotak Bank से लेकर Fractal और Wockhardt तक, किन शेयरों में बनेगा पैसा? जानें ब्रोकरेज की राय
