ITDC शेयर में जबरदस्त उछाल! बाजार में गिरावट के बीच 18% चढ़ा स्टॉक, सरकार की 87 फीसदी हिस्सेदारी

शुक्रवार को ITDC का शेयर 695.35 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. शेयर में करीब 106.20 रुपये यानी 18.03 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. दिनभर के कारोबार में शेयर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली और यह बाजार के कई दूसरे शेयरों से बेहतर प्रदर्शन करता रहा. खास बात यह रही कि जब व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, तब भी ITDC के शेयर में निवेशकों का उत्साह साफ दिखाई दिया.

ITDC Shares Image Credit: Canva/Money9 live

ITDC Share: शेयर बाजार में जब ज्यादातर सेक्टर दबाव में नजर आ रहे हैं, ऐसे समय में सरकारी पर्यटन कंपनी India Tourism Development Corporation (ITDC) ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शुक्रवार के कारोबार में ITDC के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 18 फीसदी उछलकर 695.35 रुपये तक पहुंच गया. यह तेजी ऐसे समय आई है जब बाजार का माहौल बहुत मजबूत नहीं है और कई शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं.

लगातार बढ़ती खरीदारी और मजबूत तकनीकी संकेतों के चलते ITDC एक बार फिर चर्चा में आ गया है. पिछले कुछ महीनों में भी इस शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब निवेशक यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस तेजी के पीछे क्या वजह है और क्या आगे भी शेयर में दम बना रह सकता है.

आज के कारोबार में दिखी बड़ी तेजी

शुक्रवार को ITDC का शेयर 695.35 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. शेयर में करीब 106.20 रुपये यानी 18.03 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. दिनभर के कारोबार में शेयर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली और यह बाजार के कई दूसरे शेयरों से बेहतर प्रदर्शन करता रहा. खास बात यह रही कि जब व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, तब भी ITDC के शेयर में निवेशकों का उत्साह साफ दिखाई दिया.

आखिर क्यों दिखी तेजी

ITDC के शेयर में तेजी के पीछे एक बड़ा कारण सरकार की मजबूत हिस्सेदारी मानी जा रही है. कंपनी द्वारा जारी ताजा शेयरहोल्डिंग खुलासे के अनुसार 31 मार्च 2026 तक भारत सरकार के माध्यम से ITDC में 87.03 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है. यानी कंपनी में सरकार की बेहद मजबूत पकड़ बनी हुई है. बाजार में अक्सर ऐसे सरकारी शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ जाती है, जहां प्रमोटर होल्डिंग बहुत ज्यादा हो और शेयरों की उपलब्धता (फ्री फ्लोट) कम हो.

कम फ्री फ्लोट वाले शेयरों में जब खरीदारी बढ़ती है तो कीमतों में तेजी ज्यादा देखने को मिल सकती है. ITDC के मामले में भी यही देखने को मिल रहा है. कंपनी में सरकार की 87 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी होने के कारण बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध शेयरों की संख्या सीमित है. ऐसे में हाल के दिनों में बढ़ी खरीदारी और सकारात्मक तकनीकी संकेतों ने शेयर में तेज उछाल को हवा दी है.

सोर्स: Corporate action, NSE

पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन

ITDC का प्रदर्शन केवल एक दिन तक सीमित नहीं है. पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 21 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है. वहीं लंबी अवधि की बात करें तो पिछले तीन वर्षों में इस शेयर ने करीब 79 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. यह प्रदर्शन कई बड़े इंडेक्स और बाजार के औसत रिटर्न से बेहतर माना जा रहा है.

तकनीकी संकेत क्या कहते हैं

ITDC का शेयर फिलहाल अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. आम तौर पर इसे शेयर के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है. तकनीकी चार्ट यह संकेत दे रहे हैं कि शेयर में खरीदारी का रुझान बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों की तेजी यह दिखाती है कि निवेशकों की रुचि शेयर में बढ़ रही है. हालांकि किसी भी तेज उछाल के बाद थोड़ी मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है.

सोर्स: Screener.in

Buy जोन में कंपनी के शेयर

Trendlyne के मुताबिक कंपनी के SWOT स्कोर की बात करें तो इसे 26 पॉजिटिव, 8 वीकनेस, 4 अवसर और कोई बड़ा खतरा नहीं दिखाया गया है. वहीं स्टॉक ने चेकलिस्ट में 68.2 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है, जो इसे हाई रैंक कैटेगरी में रखता है. कुल 15 पॉजिटिव और 7 नेगेटिव संकेत सामने आए हैं, जिससे शेयर की स्थिति फिलहाल सकारात्मक नजर आती है.

P/E Buy-Sell Zone के आंकड़ों के अनुसार शेयर अभी Buy Zone में बना हुआ है. मौजूदा P/E स्तर पर यह करीब 26 प्रतिशत समय तक ट्रेड हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि स्टॉक में अभी भी आगे बढ़ने की कुछ संभावना बनी हुई है. हालांकि हालिया तेजी के बाद निवेशकों को ऊंचे स्तरों पर सावधानी बरतने की भी जरूरत है.

सोर्स: Trendlyne

यह भी पढ़ें: राजेश Exports का गोल्ड साम्राज्य! गैराज से निकला सबसे बड़ा रिफाइनर, 35 साल की मेहनत पर एक चूक पड़ेगी भारी?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.