सेमीकंडक्टर सेक्टर में चमके ये 3 स्टॉक, तिमाही नतीजों में दिखी दमदार ग्रोथ, 5 साल में 2680% तक उछले शेयर
भारत का सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे AI, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण की बढ़ती मांग का सपोर्ट मिल रहा है. हालिया तिमाही नतीजों में IZMO, CG Power और ASM Technologies ने रेवेन्यू और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है. इन कंपनियों का प्रदर्शन सेक्टर में मौजूद विकास की संभावनाओं को उजागर करता है.

Semiconductor Stocks : भारत का सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती मांग के कारण इस सेक्टर में नई संभावनाएं बन रही हैं. हालिया तिमाही नतीजों में कुछ कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इनमें IZMO, CG Power और ASM Technologies जैसी कंपनियों ने रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में मजबूत बढ़त दर्ज की है. इस तेजी के बाद कंपनी के शेयर निवेशकों की नजर में हैं.
IZMO Ltd: मुनाफे में 143% की जबरदस्त बढ़ोतरी
बेंगलुरु स्थित IZMO Ltd ऑटोमोबाइल डिजिटल सॉल्यूशंस के साथ-साथ सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. कंपनी की सहायक इकाई Izmo Microsystems एडवांस्ड चिप पैकेजिंग और सिलिकॉन फोटोनिक्स पर काम करती है.
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 82 फीसदी बढ़कर 109 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 60 करोड़ रुपये था. वहीं, नेट प्रॉफिट 143 फीसदी की छलांग लगाकर 17 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी लगभग कर्जमुक्त है और उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत मानी जा रही है.
शेयर की चाल
- CMP – ₹1,082.95
- 1 साल में – 226 फीसदी की तेजी
- 3 साल में – 340 फीसदी का उछाल
- 5 साल में – 1076 फीसदी भागा
CG Power: मजबूत ऑर्डर बुक और सेमीकंडक्टर कारोबार का सहारा
CG Power & Industrial Solutions बिजली उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. कंपनी ने हाल के वर्षों में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग (OSAT) कारोबार में भी कदम रखा है.
कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 3,442 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, नेट प्रॉफिट 32.5 फीसदी बढ़कर 363 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का ROCE 27 फीसदी और ROE 20.8 फीसदी है. बेहद कम कर्ज के कारण कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत बनी हुई है.
स्टॉक का प्रदर्शन
- CMP – ₹940.70
- 1 साल में – 37 फीसदी की तेजी
- 3 साल में – 149 फीसदी का उछाल
- 5 साल में – 1,118 फीसदी भागा
ASM Technologies: इंजीनियरिंग और चिप डिजाइन सेवाओं से बढ़ी कमाई
ASM Technologies इंजीनियरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएं देने वाली कंपनी है. यह सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को VLSI डिजाइन, एम्बेडेड सिस्टम और चिप डिजाइन से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है.
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17.4 फीसदी बढ़कर 135 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, नेट प्रॉफिट 13.3 फीसदी बढ़कर 17 करोड़ रुपये पहुंच गया. खास बात यह रही कि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब 89 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी का ROE 26.2 फीसदी है.
शेयर का क्या है हाल
- CMP – ₹3,829.10
- 1 साल में – 47 फीसदी की तेजी
- 3 साल में – 758 फीसदी का उछाल
- 5 साल में – 2680 फीसदी भागा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया के इन 2 मल्टीबैगर शेयरों ने किया कमाल, मार्च तिमाही में 2X बढ़ा मुनाफा, 5 साल में 1672% तक चढ़े स्टॉक