इस स्टॉक में लगा 10% का अपर सर्किट, मल्टीनेशनल कंपनी साथ हुई डील, 52-वीक लो से नॉनस्टॉप भाग रहे शेयर
इस शेयर ने हाल के समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका है. पिछले एक सप्ताह में शेयर 8.09 फीसदी चढ़ा है. वहीं, तीन महीनों में इसमें 36.34 फीसदी की तेजी आई है. बीते एक साल में यह शेयर 105.26 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. इसके अलावा, शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर से करीब 147.94 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है.

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भयंकर बिकवाली देखने को मिली थी. इस बिकवाली में Jainik Power Cables के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी द्वारा Singapore की मल्टीनेशनल कंपनी Tolaram Group के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा के बाद शेयर करीब 10 फीसदी उछल गया. इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 215.57 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर अपने 52-वीक लो नॉनस्टॉप भाग रहे हैं.
शेयर का प्रदर्शन
Jainik Power Cables का शेयर हाल के समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका है. पिछले एक सप्ताह में शेयर 8.09 फीसदी चढ़ा है. वहीं, तीन महीनों में इसमें 36.34 फीसदी की तेजी आई है. बीते एक साल में यह शेयर 105.26 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. इसके अलावा, शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर से करीब 147.94 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है.
साझेदारी का क्या फायदा होगा?
कंपनी की नई रणनीतिक साझेदारी से Jainik Power Cables को Tolaram Group के वैश्विक प्रोक्योरमेंट नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी. इसके तहत कंपनी एल्यूमिनियम कंडक्टर, लो-टेंशन पावर केबल, एरियल बंच्ड केबल और 33 केवी तक के मीडियम वोल्टेज केबल जैसे उत्पादों की आपूर्ति के अवसर तलाश सकेगी. कंपनी के अनुसार Tolaram Group के नेटवर्क में संभावित खरीद जरूरतें उसकी मौजूदा सालाना उत्पादन क्षमता 750 करोड़ रुपये की तुलना में चार से पांच गुना तक हो सकती हैं.
Dufil Prima Foods के साथ हुआ समझौता
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह साझेदारी Tolaram Group की कंपनी Dufil Prima Foods Limited के साथ की गई है. Dufil Prima Foods अफ्रीका और खासतौर पर नाइजीरिया में लोकप्रिय Indomie नूडल्स ब्रांड का निर्माण करती है. Tolaram Group एक वैश्विक कारोबारी समूह है, जिसकी मौजूदगी 20 देशों में है और इसका व्यापारिक नेटवर्क 75 से अधिक बाजारों तक फैला हुआ है.
कंपनी का कारोबार
यह भारत की बिजली से जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी है. यह कंपनी बिजली पहुंचाने और वितरण करने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के पावर केबल और कंडक्टर बनाती है. इसके उत्पाद बिजली विभागों, सरकारी परियोजनाओं और निजी कंपनियों द्वारा उपयोग किए जाते हैं.
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (सितंबर 2025 तक) में कंपनी ने 185 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था. इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6 करोड़ रुपये रहा.
इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 50 मिलियन डॉलर के निवेश से मिला बूस्ट, भाव ₹10 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.