Stock to watch 8 June: HCLTech, Adani Ports, Hindustan Zinc और ixigo समेत फोकस में ये स्टॉक
सोमवार के कारोबार में HCLTech, Adani Ports, Hindustan Zinc, ixigo, Adani Enterprises और Creative Newtech समेत कई शेयर निवेशकों की नजर में रह सकती है. कहीं बड़े अधिग्रहण की घोषणा हुई है तो कहीं हजारों करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं.

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 8 जून को कई दिग्गज और मिडकैप कंपनियों के शेयरों में भारी हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनियों के बड़े सौदों, नए प्रोजेक्ट्स और मैनेजमेंट में बदलाव के चलते आज निवेशकों की नजरें इन सेक्टर्स पर टिकी रहेंगी. अगर आप भी आज ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो बाजार खुलने से पहले इन बड़ी खबरों को जरूर पढ़ लें.
अडानी ग्रुप और SBI म्यूचुअल फंड में बड़ी डील
अडानी ग्रुप के शेयरों के लिए आज का दिन काफी अहम है. SBI Mutual Fund ने ब्लॉक डील के जरिए GQG Partners से अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में हिस्सेदारी खरीदी है. SBI MF ने अडानी एंटरप्राइजेज में 4,760 करोड़ रुपये में 1.3% हिस्सेदारी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 958 करोड़ रुपये में 0.5% हिस्सेदारी हासिल की है. इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स (APSEZ) की सहयोगी कंपनी ने यूएई (UAE) में ‘हार्वर इंटरनेशनल शिपिंग FZCO’ नाम से एक नई सब्सिडियरी कंपनी बनाई है.
ixigo खरीदेगी Brevistay में हिस्सेदारी
ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के बोर्ड ने ‘ब्रीविस्टे हॉस्पिटैलिटी’ में 54.66% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है. यह सौदा 65.69 करोड़ रुपये में होगा, जिससे कंपनी को शॉर्ट-स्टे और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी.
क्रिएटिव न्यूटेक को मिला बंपर ऑर्डर
Creative Newtech के शेयरों में आज तेजी दिख सकती है. कंपनी को BSNL से ओडिशा टेलीकॉम सर्किल में भारतनेट मिडिल माइल नेटवर्क प्रोजेक्ट के लिए 3,194.83 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑर्डर मिला है.
यह भी पढ़ें: 7 दिन में 28% उछला रिलायंस इंफ्रा शेयर, अब सेबी के सामने रखी बड़ी मांग; सोमवार को रहेगी बाजार की नजर
एलाइट ब्लेंडर्स में नए एमडी की एंट्री
एलाइट ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders) के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह अब अमर सिन्हा को 1 जून 2026 से तीन साल के लिए कंपनी का नया एमडी नियुक्त किया गया है.
इन कंपनियों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें:
- HG इंफ्रा इंजीनियरिंग: कंपनी को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के 4,971 करोड़ रुपये के पैकेज के लिए सफलतापूर्वक कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल गया है.
- हिंदुस्तान जिंक: कंपनी ने राजस्थान में 250 हेक्टेयर के इकोलॉजिकल रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के लिए ‘टेरी’ (TERI) के साथ एक समझौता (MoU) किया है.
- HCL टेक: कंपनी ने अमेरिका में अपने क्लाइमेट एक्शन ग्रांट के तीसरे एडिशन के तहत स्केलेबल क्लाइमेट सॉल्यूशंस के लिए 1 मिलियन डॉलर की वित्तीय मदद दी है.
- एलेम्बिक फार्मा: कंपनी कनाडा के फार्मा मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए वहां के एक वेंचर में 45% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है.
- EMS लिमिटेड: कंपनी वाराणसी में यूपी जल निगम द्वारा निकाले गए 102.85 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी बनकर उभरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.