Nifty Outlook 8 June: 23250 के सपोर्ट पर टिका बाजार, जानें ‘बाय ऑन डिप्स’ चलेगा या हावी होंगे बियर?
आरबीआई की मौद्रिक नीति के बाद बाजार में मुनाफावसूली जरूर दिखी, लेकिन निफ्टी 23,250-23,300 के अहम सपोर्ट जोन को बचाने में सफल रहा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर पर मजबूत खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है.
Nifty Outlook 8 June: आरबीआई पॉलिसी अनाउंसमेंट के दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद शुक्रवार (5 जून) को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, बाजार के लिए अच्छी बात यह रही कि चौतरफा दबाव के बावजूद निफ्टी ने 23,250–23,300 के बेहद अहम सपोर्ट जोन को मजबूती से बचाए रखा.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंदड़िए बाजार को नीचे खींचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन निचले स्तरों पर आ रही तगड़ी खरीदारी के कारण बाजार में कंसॉलिडेशन का दौर जारी है. ऐसे में सोमवार (8 जून) को भी निवेशकों की नजरें इसी सपोर्ट लेवल पर टिकी रहेंगी.
बीते कारोबारी दिन बाजार का हाल?
बीते सत्र में निफ्टी 49.85 अंक (-0.21%) फिसलकर 23,366.70 के स्तर पर बंद हुआ. पूरे हफ्ते के लिहाज से निफ्टी में 0.77% की कमजोरी दर्ज की गई. आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा, लेकिन जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाने और महंगाई अनुमान बढ़ाने से बाजार में थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग देखी गई.
हालांकि, आरबीआई के उपायों के दम पर रुपया 85 पैसे की छलांग लगाकर एक महीने के उच्चतम स्तर (94.94) पर बंद हुआ. दिग्गज शेयरों में अडाणी एंटरप्राइजेज और एचयूएल फायदे में रहे, जबकि हिंडालको और ट्रेंट में गिरावट दिखी.
8 जून के लिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धामेजा के मुताबिक, “जब तक निफ्टी 23,250 के ऊपर टिका हुआ है, तब तक गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति सबसे बेहतर रहेगी. अगर इंडेक्स 23,500 के पार निकलता है, तो इसमें 23,700 से 23,850 के स्तर तक रिकवरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, 23,250 के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है.”
वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह का कहना है कि निफ्टी पिछले चार दिनों से 150 अंकों के दायरे में घूम रहा है, जो निचले स्तरों पर कंसॉलिडेशन का संकेत है.
उनके अनुसार, बाजार के लिए तुरंत 23,100–23,150 पर सपोर्ट है, जबकि ऊपर की तरफ 23,557 और 23,800 पर तगड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: 52-वीक हाई पर पहुंचे ये 6 स्टॉक, 1 महीने में 34% तक उछले शेयर; VI से लेकर Adani Enterprises तक शामिल
निवेशक अब क्या करें?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, आरबीआई के फैसलों से रुपए को मजबूती मिली है, जो शॉर्ट टर्म में सेंटिमेंट को सपोर्ट करेगी.
लेकिन विकास दर में कटौती और महंगाई के दबाव के चलते निवेशक थोड़े सतर्क हैं, जिसका असर विदेशी (FPI) और घरेलू फंड्स के इनफ्लो पर पड़ सकता है. ट्रेडर्स को सोमवार को आक्रामक लॉन्ग पोजीशन बनाने से बचना चाहिए और बाजार के दायरे को देखकर ही दांव लगाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की बिकवाली ने बिगाड़ा खेल! एक हफ्ते में RIL-TCS समेत 7 दिग्गज कंपनियों का ₹1.25 लाख करोड़ डूबा
रेलवे बूम में किस शेयर पर लगाएं दांव? Jupiter Wagons या Titagarh Rail, जानिए किस कंपनी में दिख रहा ज्यादा दम
मल्टीबैगर स्टॉक पर विजय केडिया ने लगाया दांव, 4.5% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, 5 साल में 2069% तक उछले शेयर
