TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

52-वीक हाई पर पहुंचे ये 6 स्टॉक, 1 महीने में 34% तक उछले शेयर; VI से लेकर Adani Enterprises तक शामिल

शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोरी के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. BSE 200 इंडेक्स के 6 शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. इनमें Vodafone Idea, Adani Enterprises, CG Power, Polycab India, Adani Energy Solutions और Federal Bank शामिल हैं. इन शेयरों में पिछले एक महीने में 5% से 39% तक की तेजी दर्ज की गई.

शेयर मार्केट Image Credit: tv9 bharatvarsh

52 Week High Stocks : शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली और सेंसेक्स 117 अंक गिरकर 74,243 पर बंद हुआ. हालांकि, बाजार की इस सुस्ती के बीच बीएसई 200 इंडेक्स के छह शेयरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया. किसी शेयर का 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचना निवेशकों के मजबूत भरोसे और आगे भी तेजी की संभावना का संकेत माना जाता है.

Vodafone Idea में एक महीने में 34% की उछाल

टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea का शेयर 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर 15.25 रुपये तक पहुंच गया. शुक्रवार को शेयर 14.95 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में इस शेयर ने करीब 34% का रिटर्न दिया है, जिससे यह इस लिस्ट का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शेयर बन गया.

यह भी पढ़ें : 4 साल में 1 लाख रुपये को बना दिया लगभग 50 लाख, इस कंपनी ने 4890% से ज्यादा दिया रिटर्न; निवेशक रखें नजर

Adani Enterprises ने दिखाई मजबूत तेजी

Adani Group की प्रमुख कंपनी Adani Enterprises का शेयर 3,059.80 रुपये के नए 52-वीक हाई पर पहुंचा. कंपनी का शेयर 3,048.20 रुपये पर बंद हुआ. बीते एक महीने में इसमें करीब 21% की तेजी दर्ज की गई है.

CG Power के शेयर में 17% की बढ़त

CG Power and Industrial Solutions का शेयर 952 रुपये के 52-वीक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया. शुक्रवार को यह 937.85 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने के दौरान इस शेयर में लगभग 9% की तेजी आई है.

Polycab India ने बनाया नया रिकॉर्ड

केबल और वायर बनाने वाली कंपनी Polycab India का शेयर 9,833 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा. शेयर का बंद भाव 9,699 रुपये रहा. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर ने करीब 7% का रिटर्न दिया है.

Adani Energy Solutions में लगातार खरीदारी

Adani Energy Solutions का शेयर 1,591.40 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया. कारोबार के अंत में यह 1,579 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में शेयर में करीब 14% की बढ़त दर्ज की गई है.

Federal Bank भी पहुंचा नई ऊंचाई पर

प्राइवेट सेक्टर बैंक Federal Bank का शेयर 305.40 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर तक पहुंच गया. शुक्रवार को यह 304.15 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में बैंक के शेयर में लगभग 3% की तेजी देखने को मिली है.

बाजार में कमजोरी के बावजूद इन छह कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. 52-वीक हाई पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा इन कंपनियों में बना हुआ है और आने वाले समय में इन शेयरों पर बाजार की नजर बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: तेल संकट के दौर में भारत के लिए खुशखबरी, रूस ने कहा- जारी रहेगी सप्लाई; जंग के बीच राहत!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.